Lucknow University: 67वें दीक्षांत समारोह के लिए अंतिम मेडल सूची जारी, सात पदकों में बदलाव

Lucknow University: परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि एक पदक और एक पुरस्कार का नाम जोड़ा गया है। इसमें सिल्वर जुबली गोल्ड मेडल डॉ. गिन्नी बारी और शैलजा त्रिपाठी को रुचि राम साहनी रिसर्च प्राइज इन बॉटनी का नाम शामिल है। एक चांसलर ब्रोंज मेडल में बदलाव हुआ।

Report :  Abhishek Mishra
Update:2024-09-13 09:00 IST

Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय ने 67वें दीक्षांत समारोह के मद्देनजर अंतिम सूची जारी कर दी गई है। अंतिम सूची में एक पदक और पुरस्कार को जोड़ा गया है। जिससे 16 को आयोजित होने वाले समारोह में अब कुल 198 पदकों व पुरस्कार का वितरण किया जाएगा। इसी तरह सात पदकों के लिए नामों में बदलाव भी किया गया है।

सात पदकों में किया गया बदलाव

परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी का कहना है कि विभागों से एक पदक और एक पुरस्कार के नाम देर से भेजे गए थे। जिसे फाइनल सूची में जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि कुल छह आपत्तियां स्पेलिंग मिस्टेक को लेकर आई थी। जिसमें सुधार किया गया। कई पदकों को लेकर आई आपत्तियों की समीक्षा कर उन्हें समिति की सिफारिश पर बदल दिया गया है। 

एक मेडल व पुरस्कार जोड़ा गया 

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि एक पदक और एक पुरस्कार का नाम जोड़ा गया है। इसमें सिल्वर जुबली गोल्ड मेडल डॉ. गिन्नी बारी और शैलजा त्रिपाठी को रुचि राम साहनी रिसर्च प्राइज इन बॉटनी का नाम शामिल है। एक चांसलर ब्रोंज मेडल में बदलाव हुआ। पांच वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ छात्रा के लिए अब आरूषि शुक्ला की जगह प्रतिभा खत्री को सम्मानित किया जाएगा। वाइस चांसलर गोल्ड मेडल इन उर्दू छात्रा सबा खान के स्थान पर जैनब खान को दिया जाएगा। स्व. राय साहब एमपी श्रीवास्तव गोल्ड मेडल शिखा मन कोटिया की जगह दीपक गुप्ता को मिलेगा। कामायनी मेमोरियल गोल्ड मेडल शशांक शेखर पांडेय के स्थान पर खुशनुमा नाज को दिया जाएगा। वहीं श्रीमती काजल मुखर्जी मेमोरियल गोल्ड मेडल, श्री शारदा प्रसाद बनर्जी मेमोरियल गोल्ड मेडल और श्रीमती माहेश्वरी देवी काली कृष्णा चटर्जी गोल्ड मेडल अब श्रुति गुप्ता की जगह श्रेया सिंह को दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News