Lucknow Airport पर 1.07 करोड़ का सोना बरामद, शारजाह से अंडरवियर में छुपाकर ला रहे थे दो यात्री

Lucknow Airport: दोनो यात्री सोने को अपने अंडरवियर में छुपाकर लाए थे। सोने का कुल वजन 1.731 किलो बताया जा रहा है। कस्टम के सहायक आयुक्त एंड्रयू हक ने बाताया कि शारजाह से आई इंडिगो की फ्लाइट 6E-1424 से दोनों यात्री लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे।

Update:2023-06-14 12:12 IST
Gold smuggling (Photo Social Media)

Lucknow Airport: राजधानी लखनऊ में स्थित चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को दो यात्रियों के पास से 1.07 करोंड़ का सोना जब्त किया गया। दोनो यात्री सोने को अपने अंडरवियर में छुपाकर लाए थे। सोने का कुल वजन 1.731 किलो बताया जा रहा है। कस्टम के सहायक आयुक्त एंड्रयू हक ने बाताया कि शारजाह से आई इंडिगो की फ्लाइट 6E-1424 से दोनों यात्री लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान दोनों यात्रियों के अंडरवियर मे सोना बरामद हुआ। इसके बाद दोनो आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

दो हफ्ते पहले भी बरामद हुआ था सोना

दो हफ्ते पहले भी लखनऊ एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों नें सोना बरामद किया था। अधिकारियों ने 1.22 करोड़ का सोना पेस्ट के रूप में बरामद किया। मस्कट की फ्लाइट में सोना पेस्ट के रूप में अंडरवियर में छूपाकर ला रहे थे। जुलाई माह में अमौसी एयरपोर्ट से 1.21 करोड़ रुपये का सोना गोल्ड बार के रूप में डब्च किया गया था। इससे पहले 10 लाख फिर 20 अक्टूबर को 34 लाख का सोना पकड़ा गया था। जबकि अगस्त माह में 36 लाख के गोल्ड बार सीज किया गया ता। वहीं वाराणसी एयरपोर्ट पर पिछले 10 महीनों में करीब 10 करोड़ का सोना जब्त किया जा चुका है।

सिगरेट तस्करी का हब माना जाता है लखनऊ एयरपोर्ट को

लखनऊ हवाई अड्डे को सिगरेट तस्करी का बड़ा गढ़ माना जा ता है। तीन साल में कई अंतर्राष्ट्र ब्रांड के छह लाख सिगरेट जब्त की गई थी, जिसकी कीमत 96 लाख बताई जा रही थी। इसके दो महीने बाद ही 1.16 लाख सिगरेट स्टीक बरामद हुई थी, जिसकी कीमत 17 लाख थी। दुबई से लखनऊ फ्लाइट में 26 लाख के सोने के बेहद पतले परत को पकड़ा गया था।

Tags:    

Similar News