Lucknow Crime: तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, आरोपी फरार, कार सीज

Lucknow Crime: लखनऊ में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को सआदतगंज थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी।

Report :  Santosh Tiwari
Update:2024-10-09 17:13 IST

Lucknow Crime: लखनऊ में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को सआदतगंज थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में तकरीबन 5 लोग घायल हो गए। जबकि आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। साथ ही कार को सीज कर दिया। वहीं, कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई है।

यह लोग हुए घायल

सआदतगंज पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में मिठाई कि दुकान पर काम करने वाले जनपद हरदोई के नेवादा निवासी मूलचंद उम्र करीब 25 वर्ष पुत्र लोकराम उर्फ लोकई, ठाकुरगंज के बर्फखाना निवासी नरेन्द्र सिंह उम्र करीब 35 वर्ष पुत्र शिवलाल, किशोरी लाल उम्र करीब 45 वर्ष पुत्र झूरी, पवन कुमार उम्र करीब 22 वर्ष पुत्र राम अवतार निवासी-नेवदिया और जनपद सीतापुर निवासी इमराम खान उम्र करीब 31 वर्ष पुत्र रईस घायल हुए हैं। इस मामले में पीड़ित इमरान की तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने पर -180/2024 धारा 281/125 बीएनएस के तहत वाहन संख्या UP 32 CK 5123 (स्विफ्ट कार) चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही कार भी सीज कर दी गई है।

लोगों ने चालक पर नशेबाजी का लगाया आरोप

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि कर सवार चालक नशे में था और वह तेज रफ्तार में कर चला रहा था। पहले उसने तो सड़क के किनारे खरीदारी करने पहुंचे एक व्यक्ति को टक्कर मारी इसके बाद उसने भागने भागने के चक्कर में कई अन्य लोगों को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे के बाद सड़क पर अफरा तफरी मच गई और काफी देर तक यातायात भी बाधित रहा। वही मौका देखकर चालक गाड़ी मौके पर ही छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है। वहीं घटना में घायल हुए लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Tags:    

Similar News