Lucknow News: गोमती नगर में रिटायर्ड दारोगा के हिस्ट्रीशीटर बेटे को मारी गोली, इलाके में मची दहशत

Lucknow News: गोमतीनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत घर के बाहर कार में दोस्त के साथ बैठे हिस्ट्रीशीटर को अज्ञात युवकों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Update:2024-09-12 12:58 IST

गोमती नगर में रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली (न्यूजट्रैक)

Lucknow News: राजधानी के गोमतीनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बीती देर रात घर के बाहर कार में दोस्त के साथ बैठे हिस्ट्रीशीटर को अज्ञात युवकों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिस्ट्रीशीटर प्रॉपर्टी डीलर है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विपुलखंड इलाके में रिटायर्ड दारोगा राम सहोदर परिवार के साथ रहते हैं। उनका 24 वर्षीय बेटा धनंजय सिंह प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। बुधवार रात धनंजय अपने दोस्त राहुल सिंह के साथ घर के बाहर कार में बैठा था। इस दौरान वहां चार-पांच अज्ञात युवक पहुंच गये। उन्होंने धनंजय को कार से बाहर निकाल कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उन्होंने धनंजय पर फायरिंग कर दी। गोली धनंजय के दाहिने पैर में लगी है।

वहीं धनंजय के साथ कार में मौजूद राहुल शोर मचाते हुए मौके से भागा तो युवकों ने उसे भी दौड़ा कर पकड़ लिया और पिटाई कर दी। शोर की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग मदद का बाहर निकले तो हमलावर युवक वहां से फरार हो गये। घटना की सूचना पर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं गंभीर रूप से घायल धनंजय को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धनंजय ने सिंकू नाम के युवक पर हमला करने आरोप लगाया है।

एसीपी गोमतीनगर विकास जायसवाल ने बताया कि फायरिंग में घायल धनंजय सिंह गोमतीनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। धनंजय की कॉल डिटेल की भी जांच की जा रही है। साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाष की जा रही है।   

Tags:    

Similar News