Lucknow News: नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, फसल काट रहे मजदूरों ने दी जानकारी

Lucknow News: प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चंद्रभान गुप्त कृषि कॉलेज के पास एक खेत में मानव सिर और अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया है। मौके पर फसल काट रहे मजदूरों ने देखा तो सूचना दी।

Newstrack :  Network
Update: 2024-04-21 11:09 GMT

खेत में मिला मानव नर कंकाल, फसल काट रहे मजदूरों में मचा हड़कंप: Photo- Social Media

Lucknow News: प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चंद्रभान गुप्त कृषि कॉलेज के पास एक खेत में मानव सिर और अवशेष के मिलने से हड़कंप मच गया है। मौके पर फसल काट रहे मजदूरों ने देखा तो उन लोगों में हड़कंप मच गया। 

घटना की जानकारी होने पर स्कूल के समन्वय अधिकारियों ने लखनऊ पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और अवशेषों की जांच कर रही है, मानव अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, बता दें कि यह घटना बीकेटी थाना क्षेत्र के चंद्रभान गुप्ता कॉलेज का मामला है।

मानव कंकाल मिलने से मचा हड़कंप

मीडिया प्रभारी डॉक्टर सतेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक "महाविद्यालय के अरहर के खेत में काम कर रहे मजदूरों को मानव कंकाल के कुछ अवशेष पड़े मिले इसमें सिर, रीढ़ की हड्डी और पसलियां थी। मजदूरों ने कॉलेज के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद सूचना तुरंत बीकेटी थाने में दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कॉलेज के अधिकारियों से भी इस संबंध में बात की।

कंकाल के अवशेष जांच के लिए साथ ले गई फॉरेंसिक टीम

बता दें कि फॉरेंसिक टीम कंकाल के अवशेष जांच के लिए ले गई है। बीकेटी थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह ने बताया कि कृषि महाविद्यालय के अरहर के खेत और उससे सटे कॉलेज परिसर में भी मानव कंकाल के अवशेष मिलने की सूचना मिली थी। तत्काल मौके पर पहुंच कर पुलिस ने अवशेषों को जमा कर जांच के लिए भेजा है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

शव 30 वर्षीय युवक का है

फॉरेंसिक जांच में शव करीब 30 वर्षीय पुरूष के होने की बात कही गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि कई महीने पुराने अवशेष लग रहे हैं। फॉरेंसिक जांच में पता चला है कि शव युवक का है। सभी थानों को सूचना दे दी गई है। थानों में बीते महीने दर्ज हुई गुमशुदगियों की भी जानकारी ली जा रही है।

Tags:    

Similar News