Lucknow News: विदेशी मूल की महिला के साथ रिक्शा चालक ने की दुष्कर्म की कोशिश

Lucknow News: लखनऊ में शनिवार को विदेशी महिला के साथ एक रिक्शेवाले ने छेड़खानी की। महिला को बांधकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान एक दूसरी महिला ने आकर उसे छुड़ाया।

Update: 2023-09-02 12:11 GMT
Lucknow News (Image: Newstrack)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विदेशी मूल महिला के साथ छेड़खानी हो गई। चिड़ियाघर गेट नंबर 2 के पास एक रिक्शा चालक विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था। रिक्शा चालक ने कपड़े से महिला के हाथ पैर बांधने की कोशिश भी की। घटना की जानकारी पर पुलिस महिला को अपने साथ ले गई। इसके साथ ही आरोप को भी पकड़ लिया। पूछताछ जारी है।

दरअसल, शनिवार की दोपहर विदेशी महिला को रिक्शा पर बिठाकर घंटों घुमाता रहा। इसी दौरान मौका पाकर रिक्शा चालक महिला को सूनसान पार्क में ले गया। महिला के हाथ पैर बांध दिया। इसी दौरान वहाँ से गुजर रही एक महिला की नजर पड़ी। वह रिक्शा चालक से डांट फटकाकर पूछताछ करने लगी। जब रिक्शावाला जवाब ने दे पाया और पीड़िता को बंधे देखा तो महिला को शक हुआ। उसने पुलिस को फोन करने के साथ ही पीड़िता को भी उसके चंगुल से छुड़ाया। सूचना पर मौके पर हजरतगंज थाने की पुलिस पहुंची। घटना के दौरान मौजूद लोगों द्वारा जानकारी दी गई कि विदेशी महिला को मानसिक रोगी है। रिक्शा वाला उसको धोखे से लाकर उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था। मौक़े पर पहुँची पुलिस ने विदेशी महिला से पूछताछ की और उसे थाने ले गये। पुलिस ने रिक्शा चालक को भी हिरासत में लिया।

रिक्शावाले ने दिया था नशीला पदार्थ

जानकारी अनुसार स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला पहले कुछ मानसिक रूप से बीमार थी। ऐसे में उसे रिक्शेवाले ने कुछ और नशीला पदार्थ खिला दिया दिया था, जिसके बाद महिला अपने होश में नहीं रही। चिड़िया घर के पीछे महिला को ले गया और उसे बांध दिया महिला अपना बचाव नहीं कर पाई। यहां तक कि वह उतने होश में भी नहीं थी कि उसकी आवाज लोगों को सुनाई देती।

पुलिस कर रही पूछताछ

घटना के बाद सूचना पर पहुंची हजरतगंज पुलिस महिला को थाने ले गई। इसके साथ ही आरोपी को भी हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ्य है। महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Tags:    

Similar News