Lucknow Weather Today 20 June 2023: रात में बारिश से भीगेगा लखनऊ, मौसम हुआ कूल-कूल

Lucknow Weather Today 20 June 2023: राजधानी लखनऊ में मंगलवार दोपहर झमाझम बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया था कि, बरसात से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसे चक्रवात बिजरपॉय का असर माना जा रहा है।

Update: 2023-06-20 13:37 GMT
Lucknow Weather Today 20 June 2023 (Photo: आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow Weather Today 20 June 2023: राजधानी लखनऊ में मंगलवार (20 जून) दोपहर झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया। बरसात से तापमान में गिरावट आई। हफ़्तों से गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश में बीते एक पखवाड़े से भीषण गर्मी, हीट वेव (Heat Wave in UP) और गर्म पछुआ हवाओं की तपिश ने लोगों को परेशान कर रहा था। अमौसी स्थित लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से जारी अलर्ट में सोमवार को कुछेक और मंगलवार से प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना जाहिर की गई थी। इस दरमियान कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, खास तौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्से में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश देखने को मिलेगी। जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट का पूर्वानुमान है। प्रदेश के मौसम में इस बदलाव की वजह चक्रवात बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) है।

UP में बिपरजॉय का असर, गर्मी से राहत

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक, 'चक्रवात बिपरजॉय की वजह से अब तक कई राज्य प्रभावित हुए हैं। अब बारी उत्तर प्रदेश की है। हालांकि, यहां तक पहुंचते-पहुंचते तूफान का असर काफी कम हो चुका है। मगर, भीषण गर्मी के बीच बरसात प्रदेश के लोगों को राहत देगी। बूंदाबांदी से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं मौसम में परिवर्तन करेगी। मोहम्मद दानिश ने बताया, मानसून जल्द बिहार (Monsoon in Bihar) और झारखंड सहित अन्य राज्यों में दस्तक देगा। आगामी दो-तीन दिनों में इन राज्यों में मानसूनी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके बाद, उत्तर प्रदेश में मानसून (Monsoon in Uttar Pradesh) प्रवेश करेगा।

लखनऊ में बरसे बदरा, रात में भी हो सकती है बारिश

राजधानी लखनऊ में 20 जून को अच्छी बारिश हुई। हालांकि, जहां गर्मी से राहत मिली वहीं उमस भी बढ़ गई। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी चलने की आशंका जाहिर की थी। इससे पहले, 19 जून को लखनऊ में प्रचंड गर्मी रही। गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया। मंगलवार दोपहर बूंदाबांदी के बाद शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। मंगलवार की रात भी तेज बारिश का अनुमान जताया जा रहा है।

22 जून के बाद हो सकती है प्री मानसून बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 22 जून से बारिश जैसी स्थिति बनने का अनुमान है। 22 जून के बाद ही यूपी में प्री मानसून बारिश (Pre Monsoon Rain in UP) हो सकती है। हालांकि, चक्रवात बिजरपॉय के असर से प्रदेश में बादलों का आना-जाना लगा है। विभाग ने आगामी 2 दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में हीटवेव की आशंका जाहिर की है। ऐसे में खासकर बूढ़ों और बच्चों को संभलकर रहने की हिदायत भी दी है।

Tags:    

Similar News