Lucknow Weather Today: लखनऊ में आज हल्की बारिश, फिर पकड़ेगी रफ्तार, जानें कैसा है मानसून का हाल?

Lucknow Weather Today 4 July 2023: लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में रुक-रुककर हो रही बारिश ने उमस से राहत दी है। मानसून का व्यापक असर अब दिखने लगा है।

Update: 2023-07-03 22:30 GMT
Lucknow Weather Today 4 July 2023 (Photo:आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow Weather Today 4 July 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। लखनऊ में मंगलवार (04 जुलाई) भी वर्षा का पूर्वानुमान है। यूपी में मानसून के दस्तक देने के बाद जारी बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ और दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा। आगामी 8 जुलाई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बरसात की संभावना जाहिर की गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4 जुलाई को भी कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वांचल के इलाकों में कई जगहों पर बारिश पड़ने के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में अच्छी बरसात हो रही है। मंगलवार को गोरखपुर, देवरिया सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

लखनऊ में आज भी रुक-रुक कर बारिश के आसार

लखनऊ में 04 जुलाई को भी रुक-रुक कर बारिश की संभावना है। आंचलिक मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री के करीब रह सकता है। दिन में 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी। देर रात तेज बारिश हो सकती है। आर्द्रता करीब 86 फीसदी रहेगा। दिन भर आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। काले घने बादलों का आसमान में कब्ज़ा रहेगा।

5 जुलाई को कैसे रहेंगे हालात?

मौसम विभाग का कहना है कि, 5 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Rain in West UP) में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वी यूपी (UP Monsoon 2023 Update) के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। विभाग ने बताया कि 6 और 7 जुलाई को बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार 8 जुलाई को भी पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बरसात की उम्मीद है। पूर्वी यूपी के जिलों में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी।

आज हल्की बारिश, फिर तेज होगी रफ़्तार

लखनऊ मौसम केंद्र के सीनियर वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि, 'प्रदेश में मानसून का व्यापक असर नजर आ रहा है। अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। उन्होंने बताया कि, 04 जुलाई को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्की बारिश होगी। मगर, इसके बाद बारिश का सिलसिला एक बार फिर तेज हो जाएगा। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।'

Tags:    

Similar News