Maha Shivratri 2024: हर-हर महादेव से गूंज रहा मनकामेश्वर मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Maha Shivratri 2024: डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई पड़ रही है। सुबह चार बजे से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए लाइनों में लगे श्रद्धालु बम भोले के जयकारों के साथ अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2024-03-08 02:14 GMT

 मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ (आशुतोष त्रिपाठी) 

Maha Shivratri 2024: महा शिवरात्रि का पावन पर्व आज यानि शुक्रवार (08 मार्च) को है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित पूरे देश में महा शिवरात्रि (Maha Shivratri) का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) के पावन अवसर पर लखनऊ (Lucknow) के डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर (Mankameshwar Mandir) में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। मंदिर में आए भक्त हर-हर महादेव के जमकर जयकारे लगा रहे हैं। मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखते ही बन रही है। 

सुबह चार बजे से लाइनों में लगे भक्त

बता दें कि डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर (Mankameshwar Mandir) में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई पड़ रही है। सुबह चार बजे से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए लाइनों में लगे श्रद्धालु बम भोले के जयकारों के साथ अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। मंदिर परिसर में अधिक भीड़ होने के कारण सुरक्षाकर्मी भी मोर्चा संभाले हुए हैं। 


लखनऊ में मनकामेश्वर मंदिर (Mankameshwar Mandir) को भक्तों की मनोकामना पूर्ण करने वाला मंदिर माना जाता है। मान्यता है कि मन की मनोकामना पूर्ण करने वाले मनकामेश्वर महादेव भगवान महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) के दिन भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। 


  क्या बोले भगवान भोलेनाथ के भक्त?

मनकामेश्वर मंदिर (Mankameshwar Mandir) में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने आये एक श्रद्धालु ने बताया कि वह पूरे साल इस दिन यानि कि महाशिवरात्रि का काफी इंतज़ार करते हैं। उन्होंने बताया की वह इस मंदिर में कई सालों से आ रहे हैं और शिवरात्रि के दिन भगवान शकंर की पूजा आराधना करते हैं तो इस सब से वह प्रसन्न हो कर भक्त की मनोकामना भी पूरी करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस दिन व्रत रखने से जीवन में सुख समृद्धि आती है और सारे कष्ट मिट जाते हैं।  



Tags:    

Similar News