UP Congress: कांग्रेस में मैराथन बैठकों का दौर जारी, राहुल गांधी की न्याय यात्रा को हिट करने की तैयारी

UP Congress: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मद्देनजर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में बुधवार को मैराथन बैठकों का दौर जारी रहा। लोकसभा चुनावों के लिए प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश कांग्रेस की सभी इकाईयों के साथ बैठक की।

Report :  Abhishek Mishra
Update: 2024-02-07 14:19 GMT

कांग्रेस में मैराथन बैठकों का दौर जारी, राहुल गांधी की न्याय यात्रा को हिट करने की तैयारी: Photo- Newstrack

UP Congress: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मद्देनजर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में बुधवार को मैराथन बैठकों का दौर जारी रहा। लोकसभा चुनावों के लिए प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश कांग्रेस की सभी इकाईयों के साथ बैठक की। प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी ने एनएसयूआई , यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस और सेवादल के साथ बैठक की। बैठक में राहुल गांधी की न्याय यात्रा को हिट करने की रणनीति बना ली गई है।


छात्रों को यात्रा में जोड़ने की कवायद

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस की सभी इकाईयों के साथ बैठक की। सबसे पहले भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन और यूथ कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार बैठक में सभी पदाधिकारियों को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए कॉलेजों में जाकर छात्रों को प्रेरित करने के लिए निर्देश दिए गए। साथ ही सभी पदाधिकारियों को न्याय यात्रा के प्रदेश में स्वागत के लिए चंदौली में उपस्थित रहने के लिए भी कहा गया। बैठक में एनएसयूआई मध्य जोन अध्यक्ष अनस रहमान, पूर्व जोन अध्यक्ष ऋषभ पांडेय, पश्चिम जोन अध्यक्ष रोहित राणा, यूथ कांग्रेस मध्य जोन अध्यक्ष दीपक शिवहरे, पश्चिम जोन अध्यक्ष पारस शुक्ला समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।


महिला कांग्रेस पर भी बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और प्रभारी अविनाश पांडेय ने प्रदेश मुख्यालय में उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस और सेवादल के पदाधिकारियों के साथ भी अलग-अलग बैठक की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बड़ी संख्या लाने के लिए कहा। कांग्रेस प्रभारी ने यात्रा में महिलाओं को जोड़ने के लिए महिला कांग्रेस अध्यक्ष को निर्देशित किया। लोकसभा चुनावों और राहुल गांधी की न्याय यात्रा की तैयारी के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने एससी एसटी, अल्पसंख्यक और ओबीसी विभाग के सदस्यों के साथ भी बैठक की।

Tags:    

Similar News