UP News: फिर छह माह बढ़ी मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति

UP News: मुरादाबाद के कमिश्नर आईएएस आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति एक बार फिर बढ़ा दी गयी है। आईएएस आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति इस बार छह माह के लिए बढ़ायी गयी है।

Update: 2024-02-18 09:17 GMT

मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति बढ़ी (सोशल मीडिया)

UP News: मुरादाबाद के कमिश्नर आईएएस आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति एक बार फिर बढ़ा दी गयी है। आईएएस आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति इस बार छह माह के लिए बढ़ायी गयी है। आंजनेय कुमार सिंह 2005 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इस संबंध में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने आदेश जारी कर दिया है। आईएएस आंजनेय कुमार सिंह की यूपी में प्रतिनियुक्ति 14 फरवरी 2024 को पूरी हो चुकी थी।

सपा नेता आजम खान पर एक्शन के बाद चर्चा में आए थे आंजनेय सिंह

आईएएस आंजनेय सिंह उस समय सुर्खियों में आए। जब वह साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी माह में रामपुर जिले का जिलाधिकारी बनाये गये। इसके एक साल बाद ही आंजनेय सिंह का पांच वर्षीय डेपुटेशन पूरा होना था। हालांकि आईएएस आंजनेय सिंह ने जिलाधिकारी बनने के बाद सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान पर शिकंजा कसना शुरू किया तो केंद्र ने उनके डेपुटेशन को दो साल के लिए और बढ़ा दिया। उन्होंने रामपुर के जिलाधिकारी रहते हुए सपा के कद्दावर नेता आजम खान की संपत्तियों को ध्वस्त कराया।

रामपुर के जिलाधिकारी रहते हुए आंजनेय कुमार सिंह ने सपा नेता आजम खान पर छह दर्जन मुकदमे दर्ज कराए। जिसके चलते आजम खान और उनका पूरा परिवार जेल की सलाखों के पीछे तक पहुंच गया था। यहीं नहीं आंजनेय सिंह ने आजम खान को भूमाफिया तक घोषित कर दिया था। आंजनेय कुमार सिंह सात साल की समयावधि पूरी होने पर 2023 तक डेपुटेशन पर रहे, इसी बीच उन्हें यूपी सरकार ने मुरादाबाद मंडल का मंडलायुक्त बना दिया।

बीते वर्ष उत्तर प्रदेश में उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि एक वर्ष और बढ़ा दी गई थी, जो दो दिन पहले पूरी हो गई थी। अब एक बार फिर आंजनेय कुमार सिंह की यूपी में छह माह की प्रतिनियुक्ति बढ़ा दी गई हैं। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के रहने वाले आंजनेय कुमार सिंह सिक्किम कैडर के आईएएस हैं।

Tags:    

Similar News