Lucknow Crime: लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितयों में नीदरलैंड की महिला की मौत, KGMU में रखा गया शव

Lucknow Crime: मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर KGMU भेज दिया। यहाँ डीएम के आदेश के बाद शव को प्रिजर्व कर लिया गया है।

Written By :  Santosh Tiwari
Update:2024-10-03 17:54 IST

फाइल फोटो- मृतका मार्गरेथा: Photo- Newstrack

Lucknow Crime: राजधानी लखनऊ में बीती देर रात नीदरलैंड निवासी मार्गरेथा (75) पत्नी अंगोई लाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह मूलरूप से नीदरलैंड के रोटेडेम साउथ हॉलैंड की रहने वाली थी। वह हुसैनगंज के होटल गोल्डन ट्यूलिप में अपने परिवार के साथ रुकी थी। कल सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों ने उसे आलमबाग स्थित अजंता अस्पताल पहुंचाया। जहाँ चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर KGMU भेज दिया। यहाँ डीएम के आदेश के बाद शव को प्रिजर्व कर लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। 

20 सितंबर को पहुंची थी मुंबई 

आलमबाग पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका मार्गरेथा 20 सितंबर 2024 को नीदरलैंड से मुंबई पहुंची थी। उसके बाद मुंबई से गोवा, गोवा से आगरा और आगरा से एक अक्टूबर को वह अपने पति अंगोईलाल, पुत्री अनीठा, भतीजी दीनिशा मौसी की बेटी शक्ति के साथ लखनऊ पहुंची थी। वह यहाँ स्टेशन रोड स्थित होटल गोल्डन ट्यूलिप में ठहरी हुई थी। यहां बुधवार की सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद सभी लोग उसे आलमबाग स्थित अजंता अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना आलमबाग पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची आलमबाग पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे KGMU भेजा है।

डीएम के आदेश पर शव प्रिजर्व

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजन महिला का अंतिम संस्कार अपने देश नीदरलैंड में करना चाह रहे हैं। इस वजह से उन्होंने यहाँ पर पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार आदि नहीं कराया है। डीएम लखनऊ सूर्यपाल गंगवार की अनुमति के बाद शव को KGMU में प्रिजर्व करा लिया गया है। अब एम्बेसी को सूचना देने के बाद परिजन उसे नीदरलैंड के लिए लेकर रवाना होंगे। साथ ही अभी तक परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जाँच पड़ताल कर रही है। 

Tags:    

Similar News