Mission 2024: जनता का शासन ही लोकतंत्र है, विकसित भारत मोदी की गारंटी कार्यक्रम में बोले सीएम योगी

Mission 2024: कहा-मोदी की गारंटी से युवाओं को आत्मबल मिला है। चुनाव और युद्ध में अति आत्मविश्वास सही नहीं।;

Update:2024-02-28 15:45 IST

CM Yogi (Pic:Social Media)

Mission 2024: हम जनता के लिए काम करते हैं। मोदी की गारंटी से युवाओं को आत्मबल मिला है। चुनाव और युद्ध में अति आत्मविश्वास सही नहीं। यह बातें विकसित भारत मोदी की गारंटी कार्यक्रम में सीएम योगी ने कही। उन्होंने कहा, बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। राजधानी में मोदी की गारंटी रथों को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सीएम योगी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर मोदी की गारंटी रथों को रवाना किया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से मिलें। ये घोषणा पत्र नहीं बल्कि संकल्प पत्र है। सीएम योगी ने कहा, ये सभी अभियान आज से शुरू हो रहा है। केंद्र के सभी कार्यक्रमों में यूपी अग्रणी। कहा, जनता का शासन ही लोकतंत्र है। जनता के सुझाव सर्वपरि।

बीजपी 2024 की तैयारी में जुट गई है। भाजपा केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार की योजनाओं को जनजन पहुंचाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को मुस्तैद कर रही है। वैसे तो भाजपा की चुनावी तैयारी अभी से शुरू हो गई है। यूपी की राजधानी में बुधवा को विकसित भारत मोदी की गारंटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद थे।

यूपी में निवेश की भरमार है, मां लक्ष्मी प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में नौकरियों की भरमार होगी। अपराधियों के लिए यमराज है यूपी पुलिस।

भाजपा ने 27 फरवरी हो हुए यूपी के राज्यसभा चुनाव में आठ सीटों पर अपनी जीत दर्ज की थी। अब भाजपा की नजरें यूपी की 80 की 80 लोकसभा सीटों पर है। इस बार भाजपा यूपी की सभी सीटों पर जीत का दावा कर रही है। ऐसे में भाजपा इसके लिए रणनीति भी तैयार कर रही है। इसके लिए संगठन ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। अब देखना यह होगा कि क्या भाजपा यूपी की सभी 80 की 80 सीटों पर जीत दर्ज कर पाएगी। यह तो समय ही बताएगा।

Tags:    

Similar News