Lucknow News: कोलकाता घटना को लेकर सिविल अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने निकाला मार्च, दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग

Lucknow News: सिविल अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने मंगलवार को कोलकाता रेप केस मामले को लेकर पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। हाथों में तख्ती लिए डॉक्टर दोषियों को जल्द सजा सुनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

Report :  Abhishek Mishra
Update: 2024-08-20 11:15 GMT

Lucknow News: कोलकाता रेजिडेंट डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले में देशभर में रेजीडेंट डॉक्टरों का आक्रोश उफान पर है। राजधानी के हजरतगंज स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने मंगलवार को कोलकाता रेप केस मामले को लेकर पैदल मार्च निकाला। इसके साथ पीजीआई, केजीएमयू, लोहिया के अलावा जिला अस्पताल बलरामपुर के डॉक्टर भी घटना के प्रदर्शन कर चुके हैं। 

सिविल अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने निकाला मार्च 

सिविल अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने मंगलवार को कोलकाता रेप केस मामले को लेकर पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। हाथों में तख्ती लिए डॉक्टर दोषियों को जल्द सजा सुनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों की मांग है कि घटना के दोषियों को सख्त सजा मिले। सरकार को ऐसी घटनाऐं रोकने के लिए कड़े कानून बनाने चाहिए। बीते दिनों राजधानी के अन्य अस्पतालों में भी चिकित्सा सेवाएं बाधित रहीं। 


 कई अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं बाधित 

केजीएमयू के गेट नंबर 2 पर रेजिडेंट डॉक्टरों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। बीते सप्ताह बलरामपुर जिला अस्पताल एवं सिविल अस्पताल में भी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। अस्पतालों में मरीजों का तांता लगा हुआ है। लेकिन डॉक्टरों के बहिष्कार से सेवाएं बाधित हैं। सिविल अस्पताल में भी ओपीडी बंद करने का फैसला लिया गया था। बीती 8 और 9 अगस्त की रात हुई घटना से देशभर के डॉक्टरों में काफी आक्रोश है। 



Tags:    

Similar News