RLD नेताओं ने प्रदेश कार्यालय में मनाई कर्पूरी ठाकुर की जयंती, पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को भी मिले भारत रत्न

RLD Lucknow: किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के साथ उनके जीवन संघर्ष की यात्रा हम सबके लिए प्रेरणादायी रहेगी। उन्होंने समता के सिद्धांत को अमलीजामा पहनाया था। कर्पूरी ठाकुर को उनके जन्म शताब्दी वर्ष पर भारत रत्न देने के फैसले का स्वागत भी किया।

Report :  Network
Update: 2024-01-24 12:38 GMT

RLD Lucknow (सोशल मीडिया) 

RLD Lucknow: राष्ट्रीय लोकदल के लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में रालोद नेताओं द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे तथा रालोद नेताओं ने उनके चित्र पर मार्ल्यापण किया। अनिल दुबे ने कहा कि सामाजिक न्याय और आरक्षण को शोषितों, वंचितों और पीडितों तथा गरीबों व महिलाओं के उत्थान के लिए ढाल बनाने वाले जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है।

पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को भी मिले भारत रत्न

राष्ट्रीय प्रवक्ता दुबे ने कहा कि किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के साथ उनके जीवन संघर्ष की यात्रा हम सबके लिए प्रेरणादायी रहेगी। उन्होंने समता के सिद्धांत को अमलीजामा पहनाया था। कर्पूरी ठाकुर को उनके जन्म शताब्दी वर्ष पर भारत रत्न देने के फैसले का स्वागत करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार से किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भी भारत रत्न देने की मांग रख दी। उन्होंने कहा कि देश में चौधरी चरण सिंह के लाखों अनुयायी प्रतीक्षा कर रहे हे कि उन्हें भारत रत्न मिलेगा।

यह लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अम्बुज पटेल, मनोज सिंह चौहान, प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पटेल, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष चंद्रकांत अवस्थी, जिलाध्यक्ष रामसेवक रावत और मण्डल अध्यक्ष रणविजय मौर्य, महेश पाल धनगर, रमेश कश्यप व तेजपाल सिंह मौजूद रहे। सभी ने कर्पूरी ठाकुर को समाज के पिछड़े वर्ग को सम्मानजनक जीवन जीने की प्रेरणा देने वाला बताया और उनके चित्र पर मार्ल्यापण अर्पित किया।

Tags:    

Similar News