Samajwadi Party News: सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- भाजपा की वजह से वेंटिलेटर पर गया लोकतंत्र, देश में नफरत पैदा कर रहे भाजपा के लोग

Samajwadi Party News: लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने दुकानों पर नेमप्लेट चिपकाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि कोर्ट ने जो किया है ठीक किया है।

Written By :  Santosh Tiwari
Update: 2024-07-22 15:46 GMT

कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य लोग। Photo- Newstrack

Samajwadi Party News: इस देश में लोकतंत्र खतरे में हैं, हमारा लोकतंत्र भारतीय जनता पार्टी की वजह से खतरे में चला गया है और अब वह वेंटिलेटर पर है। उस लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सब प्रयासरत हैं और इसी की वजह से आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह बातें समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सोमवार को गोसाईगंज के निजामपुर गांव में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव की ओर से आयोजित भंडारा कार्यक्रम के दौरान कही। 

कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने दुकानों पर नेम प्लेट चिपकाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि कोर्ट ने जो किया है ठीक किया है। भाजपा के लोग देश में नफरत पैदा करना चाह रहे हैं। इनके अंदर वसुधैव कुटुंबकम के नाम की कोई चीज नहीं है और न ही भाईचारा है। ये लोग एक धर्म से दूसरे धर्म और एक जाति से दूसरी जाति को लड़ाकर देश में भाईचारे को ख़त्म करना चाहते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि हमारे देश में प्रजातांत्रिक लोकतंत्र है। इसके तहत लोग धार्मिक, राजनीतिक या सामाजिक रूप से जैसे भी आगे बढ़ना चाहें यह उनका अधिकार है। जबकि भारतीय जनता पार्टी इन चीज़ों पर सिर्फ नफरत पैदा कर रही है। वहीं, कार्यक्रम में लखनऊ के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय बहादुर यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए के नारे को बुलंद किया जाएगा। इसी नारे के साथ समाजवादी पार्टी उपचुनाव में उतरेगी। कार्य्रक्रम में पूर्व सांसद सुशीला सरोज, सीएल वर्मा समेत बड़ी संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उपचुनाव पर बोले- लोकसभा की तरह शानदार होंगे नतीजे

मीडिया से बातचीत में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जैसे लोकसभा चुनाव के नतीजे शानदार आए हैं वैसी ही तैयारी सपा उपचुनाव के लिए कर रही है। आगामी उपचुनावों में सपा बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। वहीं, उन्होंने इंडिया अलायंस पर भी अहम जानकारी देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस लड़ना चाहेगी तो उन्हें भी सीटें दी जाएंगी। 

Tags:    

Similar News