UP Politics: तूफानी सरोज का नेता प्रतिपक्ष बनना तय, जानिए कौन हैं सपा के ये दिग्गज नेता

UP Politics: तीन बार के सांसद रह चुके सरोज पहली बार विधायक बने हैं। तूफानी सरोज की पूर्वांचल के दलित वोटरों पर मजबूत पकड़ मानी जाती है।

Update: 2024-07-27 06:55 GMT

UP Politics: सपा नेता तूफानी सरोज का उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनना तय माना जा रहा हैं। अब वे विधानसभा में अखिलेश यादव की जगह लेंगे। रविवार को राजधानी मे होने वाली समाजवादी पार्टी के विधायक दल की बैठक में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव उनके नाम की घोषणा करेंगे। दलित समाज से आने वाले तूफानी सरोज सपा से पहली बार विधायक बने हैं। सपा के धाकड़ दलित नेताओं में शुमार तूफानी सरोज तीन बार सांसद भी रहे हैं। पहली बार विधायक बने तूफानी सरोज की पूर्वांचल के दलित वोटरों पर मजबूत पकड़ मानी जाती है।

मौजूदा समय में उनकी बेटी प्रिया सरोज, मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा की सांसद हैं।  तूफानी सरोज के जरिए सपा अपने पीडीए समीकरण को और मजबूत करेगी। इसका पूर्वांचल से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में असर देखने को मिलेगा।

जानिए कौन हैं तूफानी सरोज

2 जुलाई 1956 को जन्मे तूफानी सरोज गाजीपुर से 13वीं और 14वीं लोकसभा तथा मछलीशहर, जौनपुर जिले से 15वीं लोकसभा के सदस्य रहे हैं। वे उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य हैं। 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में, तूफानी सरोज ने केराकत विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और भारतीय जनता पार्टी के दिनेश चौधरी को 9844 मतों के अंतर से हराया। उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। 

Similar News