Lucknow News: सुल्तानपुर डकैती कांड का खुलासा करने पर व्यापार मंडल ने DGP को किया सम्मानित

Lucknow News: व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीजीपी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान घटना में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट व्यापारियों ने पुलिस महानिदेषक की प्रषंसा भी की।

Update:2024-09-18 16:52 IST

व्यापार मंडल ने डीजीपी को किया सम्मानित (न्यूजट्रैक)

Lucknow News: जिले के ठठेरी बाजार में सर्राफा दुकान से करोड़ों के जेवरात की डकैती का खुलासा करने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार और अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश को सम्मानित किया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीजीपी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान घटना में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट व्यापारियों ने पुलिस महानिदेशक की प्रशंसा भी की। उल्लेखनीय है कि बीते माह 28 अगस्त को हुई सुलतानपुर में हुई डकैती का मास्टर माइंड विपिन सिंह पुलिस की गिरफ्त में है। जबकि एक अन्य एक लाख का ईनामी आरोपी मंगेश यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। 

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पुलिस मुख्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार और अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश से मुलाकात की। इसके बाद पदाधिकारियों ने दोनों अफसरों को शॉल व धन्यवाद प्रशंसा पत्र भेंटकर सम्मानित किया। व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र कुमार त्रिपाठी ने इस अवसर पर बताया कि सुलतानपुर में सराफा व्यवसायी की दुकान से बीते दिनों करोड़ों रुपए के जेवरात की डकैती हुई थी।

इस मामले में एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर घटना का सफल अनावरण किया। साथ ही जेवरात की बरामदगी भी की। इस कार्रवाई से व्यापारियों और जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। सुलतानपुर सर्राफा व्यवसायी की दुकान के जेवरात की डकैती का खुलासा करने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस महानिदेशक का आभार भी जताया। 

दिनदहाड़े डकैती की घटना से मचा था हड़कंप

बीते माह 28 अगस्त को सुलतानपुर जनपद के ठठेरी बाजार में दिनदहाड़े भरतजी सोनी की सर्राफा दुकान में बदमाशों ने करोड़ों के जेवरात लूट लिये थे और फरार हो गये थे। पुलिस ने वारदात में शामिल सचिन, त्रिभुवन और पुष्पेंद्र को तीन सिंतबर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। वहीं पांच सितंबर को मिश्रपुर पुरैना के पास एसटीएफ ने एनकाउंटर में आरोपी मंगेश यादव मार गिराया था। 11 सितंबर को डकैती में शामिल विनय शुक्ला, विवेक सिंह, अरविंद यादव और दुर्गेश सिंह को भी पुलिस हिरासत के पीछे भेज घटना का खुलासा कर दिया था। सुलतानपुर डकैती का मास्टरमाइंड विपिन सिंह बीते 29 अगस्त को ही रायबरेली जेल चला गया था। पुलिस ने 11 सितंबर को लगभग ढाई किलो सोना भी बरामद कर लिया था।

Tags:    

Similar News