Lucknow Traffic Jam: सावधान! चेहल्लुम के चलते इन मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, देखें लिस्ट

Lucknow Traffic Jam Today: इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय द्वारा दोपहर एक बजे से जुलूस निकाले जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जो नाजिम साहब इमामबाड़ा से प्रारम्भ होकर विक्टोरिया स्ट्रीट, नक्खास, टूड़ियागंज, थाना बाजारखाला, लाल माधव (हैदरगंज), बुलाकी अड्डा, मिल एरिया, एवरेडी, विक्रम कार्टन मिल होते हुए कर्बला तालकटोरा में समाप्त होगा।

Update: 2023-09-06 11:38 GMT
Lucknow Traffic Jam Today (Photo-Social Media)

Lucknow Traffic Jam Today: यदि आप लखनऊ में रहते हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि चेहल्लुम के चलते 07 सितंबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय द्वारा दोपहर एक बजे से जुलूस निकाले जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जो नाजिम साहब इमामबाड़ा से प्रारम्भ होकर विक्टोरिया स्ट्रीट, नक्खास, टूड़ियागंज, थाना बाजारखाला, लाल माधव (हैदरगंज), बुलाकी अड्डा, मिल एरिया, एवरेडी, विक्रम कार्टन मिल होते हुए कर्बला तालकटोरा में समाप्त होगा। इसके चलते यातायात के सुगम संचालन हेतु कल यानी गुरुवार को सुबह 11.00 बजे से जुलूस की समाप्ति तक आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन रहेगा।

यहां रहेगा मार्ग परिवर्तन

1- टूड़ियागंज तिराहा से कोई भी यातायात नक्खास या लाल माधव (हैदरगंज) तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात गिरधारी सिंह इण्टर कालेज, सआदतगंज होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगें।

2- कमला नेहरू क्रांसिग (मेडिकल क्रास) चौराहा से यातायात नक्खास, टूड़ियागंज तिराहे की ओर नहीं जा सकेगें। बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज, चौक होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

3- रकाबगंज पुल चौराहा से नक्खास की ओर सामान्य यातायात नहीं जायेगा। बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज या नाका होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।

4- नक्खास तिराहे से टूड़ियागंज की ओर कोई यातायात नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात रकाबगंज पुल होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

5- हैदरगंज तिराहा से कोई भी यातायात नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात ऐशबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

6- बुलाकी अड्डा तिराहे से कोई भी यातायात हैदरगंज तिराहा या मिल एरिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।

7- मिल एरिया तिराहे से कोई भी यातायात बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात राजाजी पुरम होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।

8- एवरेडी तिराहे से कोई भी यातायात मिल एरिया या रणजीत सिंह बिल्डिंग (बालाजी मन्दिर) तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात भूसा मण्डी, मवैया, आलमबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

9- रणजीत सिंह बल्डिंग (बालाजी मन्दिर) तिराहे से कोई भी यातायात एवरेडी या विक्रम काटन मिल, कर्बला ताल कटोरा की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात भरत पुरी रोड, राजाजी पुरम की होते हुए अपने गतंव्य की ओर जा सकेंगे।

10- आलमबाग की ओर से आने वाला यातायात लगडा फाटक ओवर व्रिज ढाल से विक्रम काटन मिल, ऐवररेडी तिराहे की ओर नही जा सकेगा। बल्कि यह यातायात सूर्यनगर राजाजीपुरम या आलमबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

11- विक्रम काटन मिल तिराहे से कर्बला तालकटोरा या एवररेडी तिराहे की ओर यातायात नहीं सकेगा। यह यातायात लगडा फाटक रेलवे ओबर ब्रिज होकर सूर्यनगर राजाजीपुरम् या आलमबाग होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।

12- ए ब्लाक राजाजी पुरम् (यूनियन बैक) तिराहा से कर्बला तालकटोरा की ओर नही जा सकेगा। बल्कि यह यातायात राजाजीपुरम आलमनगर रोड अपने गन्ंतव्य को जा सकेगा।

13- भूसा मंडी तिराहे से ऐवररेडी तिराहे की ओर यातायात नही जा सकेगा। बल्कि यह यातायात ऐशबाग रोड या मवैया, आलमबाग होते हुए जा सकेंगे।

14- मवैया तिराहे से मवैया ओबरब्रिज की ओर से आने वाले यातायात एवरेडी तिराहा नहीं जा सकेगें। बल्कि यह यातायात आलमबाग सूर्यनगर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।

15- जूलूस के मार्ग पर किसी भी प्रकार की यातायात का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।

जूलूस कार्यक्रम के दौरान सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग पर भी किसी अपरिहार्य स्थिति में अन्य मार्गों के अभाव में एम्बुलेन्स, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन इत्यादि अनुमन्य रहेगा।

Tags:    

Similar News