Yogi Cabinet Expansion: राजभर, दारा सिंह चौहान और अनिल कुमार बनेंगे मंत्री, CM आवास से आया 'फाइनल कॉल'

Yogi Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार से ओमप्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुँचे हैं।

Report :  Jugul Kishor
Update:2024-03-05 14:00 IST

Yogi Cabinet Expansion (Newstrack)

Yogi Cabinet Expansion: लोकसभा चुनाव से पहले आज यानि मंगलवार (05 मार्च) को सीएम योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक शाम पांच बजे राजभवन में तीन मंत्रियों के शपथग्रहण का कार्यक्रम लगभग तय हो गया है। इस बीच जानकारी मिल रही है कि जिन विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई जाएगी। उनके पास मुख्यमंत्री आवास से फोन भी आने शुरु हो गए हैं। सीएम आवास से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, बीजेपी विधायक दारा सिंह चौहान और आरएलडी विधायक अनिल कुमार के पास में फोन आया है, उन्हे शाम पांच बजे राजभवन में मौजूद रहने के लिए कहा गया है।

वहीं, उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार से ओमप्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुँचे हैं। योगी कैबिनेट में जो तीन विधायक आज शामिल होने जा रहे हैं, लगभग उनके नाम भी तय हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक इसमें पहला नाम राष्ट्रीय लोक दल (RLD) कोटे से अनिल कुमार का सामने आया है। इसके अलावा सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर, बीजेपी से दारा सिंह चौहान का नाम आया है। 

ये भी पढ़ें: Yogi Cabinet Expansion: आज शाम पांच बजे होगा योगी कैबिनेट का विस्तार! राजभर-दारा सिंह सहित पांच का मंत्री बनना तय

CM और DCM रहेंगे मौजूद

चर्चा है कि इस बार का कैबिनेट विस्तार बहुत छोटे स्तर पर होगा, इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और सरकार के अन्य मंत्री राजभवन में मौजूद रहेंगे। 


Tags:    

Similar News