UP Nikay Chunav 2023: 48 हजार से अधिक लोगों ने किया नोटा का इस्तेमाल, लखनवाइट्स अव्वल

UP Nikay Chunav 2023: प्रदेश भर के 17 नगर निगमों में इस बार 48,115 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया है। मतलब उन्हें महापौर के कैंडिडेट पसंद नहीं आये। ऐसा करने में लखनवाइट्स सबसे आगे हैं।

Update: 2023-05-14 16:55 GMT
लखनऊ के 6850 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया है।

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव 2023 का रिजल्ट घोषित हो गया है। किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले, हार-जीत का मार्जिन क्या रहा, किसकी नैया पार हुई और किसकी जमानत जब्त हो गई? सभी आंकड़े जारी हो चुके हैं। इस बीच एक आंकड़ा बेहद चौंकाने वाला है जो नोटा के इस्तेमाल को लेकर है। प्रदेश भर के 17 नगर निगमों में इस बार 48,115 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया है। मतलब उन्हें महापौर के कैंडिडेट पसंद नहीं आये। ऐसा करने में लखनवाइट्स सबसे आगे हैं।

नगर निकाय चुनाव में इस बार लखनऊ के लोगों ने सबसे ज्यादा नोटा का इस्तेमाल किया है। शहर के 6850 मतदाताओं को शहर के 13 महापौर कैंडिडेट पसंद नहीं आये। इसलिए ईवीएम में उन्होंने नोटा के बटन पर क्लिक किया। गौरतलब है कि इस बार राजधानी में कुल 1036079 वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

यहां मतदाताओं को रास आया नोटा

नोटा का बटन दबाने में लखनऊ अव्वल रहा तो नोटा का इस्तेमाल करने वालों में दूसरे नंबर गाजियाबाद है, जहां 4950 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। तीसरे नंबर पर कानपुर के 4863 मतदाता और चौथे नंबर पर वाराणसी के 4852 मतदाता हैं जिन्होंने नोटा का इस्तेमाल किया है। आगरा में 3986 और बरेली में 2115 मतदाताओं को नोटा पसंद है। इस अलावा झांसी में 2851, मेरठ में 2082, प्रयागराज में 2060, मुरादाबाद में 2020, फिरोजाबाद में 1978, मथुरा में 1930, गोरखपुर में 1915, अलीगढ़ में 1663, सहारनपुर में 1732 और शाहजहांपुर में 1337 मतदाओं ने नोटा का इस्तेमाल किया है।

क्या है नोटा?

NOTA मतलब None of Above..। यानी उपरोक्त में से कोई नहीं। अगर ईवीएम में आपको कोई कैंडिडेट पसंद नहीं है तो आप नोटा का बदन दबा सकते हैं। मतदाताओं की डिमांड पर चुनाव आयोग ने वर्ष 2017 के चुनाव से लोगों को ईवीएम ने नोटा का विकल्प दिया है। पिछले नगरीय चुनाव में 652 सीटों पर मतदान के दौरान सवा लाख मतदाताओं ने नोटा के अधिकार का इस्तेमाल किया था।

Tags:    

Similar News