Lucknow News: करोड़ों की ठगी करने वाली महिला अरेस्ट

Lucknow News: 25 हजार की इनामी थी नेहा दीक्षित, फैक्ट्री बेचने के नाम पर की करोड़ों की ठगी।

Update: 2023-07-10 16:46 GMT
Woman arrested for cheating crores

Lucknow News: राजधानी की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करोड़ों की ठगी करने वाली एक महिला को अरेस्ट किया है। नेहा दीक्षित नाम की यह महिला 25 हजार की इनामी थी। नेहा दीक्षित ने फैक्ट्री बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी की थी। नेहा को गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने अरेस्ट किया है। पुलिस नेहा दीक्षित से पूछताछ कर रही है। पुलिस को इसके पीछे बड़ा गिरोह होने का शक है। पुलिस इस महिला को काफी दिनों से तलाश रही थी।

पुलिस को नेहा से कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब 25 हजार की इनामी करोड़ों की ठगी करने वाली महिला को अरेस्ट किया। नेहा दीक्षित नाम की यह महिला काफी दिनों से पुलिस को चकमा दे रही थी। पुलिस को इसके अरेस्ट होने के बाद कई और मामले खुलने के आसार दिख रहे हैं। 25 हजार की इनामी नेहा ने फैक्ट्री बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी की थी। पुलिस इस महिला से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि यह महिला इस काम में अकेली नहीं है। इसके पीछ कोई गिरोह भी काम कर रहा है। पुलिस को नेहा से कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था

राजधानी में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों शक्तिनगर में एक महिला की हत्याकर बदमाशों ने लूट पाट की घटना को अंजाम दिया था। वहीं बदमाशों ने रविवार को इंदिरानगर के सेक्टर-25 में बिजली विभाग के आफिस में बिजली बिल के काउंटर से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। राजधानी में बढ़ रही अपराध की घटना से पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बीते कुछ महीनों से कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जिसका पुलिस खुलासा नहीं कर पाई।

Tags:    

Similar News