Flood In UP: सीएम योगी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

यमुना नदी में बाढ़ से प्रभावित गांवों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण किया..

Report :  Uvaish Choudhari
Newstrack :  Ragini Sinha
Update: 2021-08-09 17:01 GMT

बाढ़ प्रभावित गांवों का सीएम योगी ने किया सर्वेक्षण

 नदी में बाढ़ से प्रभावित गांवों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों से भी मुलाकात की और उनके बीच राहत सामग्री भी बांटे। साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

गांवों में बाढ़ जैसे हालात हो गए 

सीएम योगी ने बताया कि राजस्थान में भारी बारिश के कारण चम्बल नदी में कोटा बांध से काफी बड़ी मात्रा में जल छोड़े जाने से इटावा, ओरैया समेत कई जनपद प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में चकरनगर और सदर तहसील क्षेत्र के अस्सी से ज्यादा गांव में बाढ़ जैसे हालात हो गए है। 

पीड़ितों के बीच राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है

प्रशासन समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया गया है। इटावा में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह और कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के द्वारा निरीक्षण किया गया है। आज मैंने भी प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया है। अब नदियों का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। प्रशासन के द्वारा बाढ़ राहत शिविर बनाये गए हैं। राहत शिविर में रह रहे लोगों को समय पर भोजन और अन्य राहत सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। एसडी आरएफ समेत प्रशासनिक अधिकारीयों के द्वारा राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। स्थिति अब नियंत्रण में है धीरे धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। प्रशासन को आज की समीक्षा बैठक में और बेहतर करने के दिशा निर्देश दिए गए है।

Tags:    

Similar News