Central Jail Inauguration : मुलायम सिंह यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट एवं छठी सेंट्रल जेल का मुख्यमंत्री योगी आज करेंगे उद्घाटन

Central Jail Inauguration: नई सेंट्रल जेल (Central Jail inaguration) का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath government) के द्वारा आज किया जाएगा।

Written By :  Uvaish Choudhari
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-11-06 06:09 GMT

मुलायम सिंह यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट एवं प्रदेश की छठी सेंट्रल जेल का मुख्यमंत्री योगी आज करेंगे उद्घाटन 

Central Jail Inauguration :- सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का ड्रीम प्रोजेक्ट (Dream Project) कही जाने वाली सैफई तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत फूलापुर के गांव महोला में बनाई गई नई सेंट्रल जेल (Central Jail inaguration) का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath government) के द्वारा आज किया जाएगा। जिसके लिए अधिकारियों के द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। युद्ध स्तर पर अधिकारी कर्मचारी व्यवस्थाओं को बनाने के लिए पिछले पांच दिन से लगे हुए है।


जेल बनने के लिए इतनी लागत की थी डिमांड

सूबे के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (former Cm Akhilesh Yadav) की सरकार के दौरान 2015 में सेंट्रल जेल (Central Jail) के लिए भूमि खरीदकर आधुनिक जेल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। उस समय जेल की डिजायन बनाकर लागत राशि 1अरब 83 करोड़ 91 लाख रुपये निर्धारित की गई थी। राजकीय निर्माण निगम ने कार्य शुरू करने से पूर्व सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को डिजाइन दिखाई तो उन्हें पसंद नहीं आई तथा उन्होंने कई तरह की सुविधाएं तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए थे। इस पर निगम के इंजीनियरों ने नई डिजाइन तैयार करके लागत राशि 2 अरब 52 करोड़ 26 लाख रुपये निर्धारित की।अखिलेश सरकार ने यह धनराशि उपलब्ध कराकर दिसंबर 2016 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का समय निर्धारित किया। उस समय निर्माण कार्य तेजी से शुरू किया गया था। लेकिन कार्य पूर्ण नहीं हो सका। मार्च 2017 में सत्ता परिवर्तन होने के बाद निर्माण कार्य की गति और ज्यादा शिथिल हो गई जिससे जो धन उपलब्ध था। उसी से कार्य किया गया। इसके बावजूद करीब 14 फीसदी कार्य शेष रह गया था। इसके लिए बीते दो साल से करीब 20 करोड़ रुपये की मांग शासन से की जा रही थी।


2021 में जेल का निर्माण कार्य 2 अरब 72 लाख में पूरा

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ष 2020 में समीक्षा करके इतनी धनराशि की स्वीकृति प्रदान करके बजट निर्धारित कर दिया था। इससे नई जेल को चमकाने का कार्य तेजी से शुरू करा दिया गया था। और जुलाई 2021 में जेल का निर्माण कार्य 2 अरब 72 लाख में पूरा हो गया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath government) ने इस जिला कारागार को सेंट्रल जेल बनाने की घोषणा कर दी थी। जिला कारागार अभी 610 बंदियों की क्षमता की है जिसमें बीते डेढ़ दशक से क्षमता से तीन गुना कैदी रह रहे है। 51 एकड़ में बनी नई सेंट्रल जेल में 1942 बंदियों को रखने की क्षमता में 30-30 बंदियों के लिए 58 बैरक है। किशोर बंदियों के लिए दो और महिला बंदियों के लिए तीन बैरक है। प्रत्येक बैरक की क्षमता 30- 30 बंदी की होगी। हाई सिक्योरिटी वेयरिंग (Security wearing) भी बनाई गई है। जिनमें शातिर बड़े अपराधियों को कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा। प्रत्येक बैरक में 12-12 बंदी रखे जाएंगे।

बिल्डिंग में आलीशान प्रशासनिक भवन भी बनाया गया 

नई सेंट्रल जेल (Central Jail) की बिल्डिंग में आलीशान प्रशासनिक भवन भी बनाया गया है। इसमें जेल अधिकारी के अलावा अन्य अफसरों के अलावा जेल अधिकारियों कार्यालय पर कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था है परिसर में टाइप फोर के चार टाइप 3 के तीन और टाइप टू के 120 आवास भी हैं। अभी प्रदेश में आगरा सेंट्रल जेल, वाराणसी सेंट्रल जेल, लखनऊ सेंट्रल, जेल, नैनी सेंट्रल जेल, फतेहगढ़ सेंट्रल जेल है। सैफई में यह प्रदेश में छठवीं सेंट्रल जेल होगी।कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर जनार्दन राय ने बताया 272.31 लाख रुपए की लागत से सेंट्रल जेल पूरी तरह से बनकर तैयार है जिसका लोकार्पण आज मुख्यमंत्री आदित्यनाथ करेंगे।

अखिलेश यादव ने कसा था तंज

योगी आदित्यनाथ के द्वारा आज इटावा आने पर अखिलेश यादव ने कसा था तंज दीपावली के पर्व पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अपने गांव सैफ़ई पहुंचे थे जहां मीडिया ने योगी के द्वारा इटावा का दौरा करने का सवाल पूछा था जिस पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा था आरहे होंगे कोई हमारे ही काम का उद्धघाटन करने क्योंकि उनका अपना तो कोई काम है नही। 

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News