Fatehpur news: 21 दिन से गायब बहन का पुलिस नहीं लगा पा रही पता, भाई ने लगाई डीएम से गुहार

यूपी के फतेहपुर में एक भाई ने 21 दिनों से गायब अपनी बहन को ढूंढने के लिए डीएम से गुहार लगाई है। भाई का आरोप है कि पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही है।

Written By :  Ramchandra Saini
Published By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-02-27 09:14 GMT

फतेहपुर गायब लडकी के पीड़ित मां और भाई

फतेहपुर। जिले के असोथर थाना क्षेत्र के जमला मऊ गांव के रहने वाले राकेश यादव अपनी बहन को वापस लाने को अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। जिससे परेशान भाई और माँ ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित भाई राकेश यादव ने बताया कि उसकी नाबालिग 16 वर्षीय बहन शोभा देवी को गांव का एक लड़का अतुल यादव 5 फरवरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। जिसका नामजद मुकदमा 9 फरवरी को दर्ज कराया गया है। लेकिन थाना पुलिस ने ना तो नामजद आरोपी को अरेस्ट किया और न ही बहन को तलाश कर पाए।

नकद और जेवर फिर ले गई साथ

पीड़ित भाई ने बताया कि बहन घर से जाते समय बड़ी बहन की शादी को रखे एक लाख नकद व जेवार लेकर गई है। हमको जब जानकारी हुई तो आरोपी युवक अतुल के घर गए जहां उसकी माँ ने कहा कि लड़का घर पर नहीं और तुम्हारी बहन को सुबह बुला देंगे। लेकिन उसके बाद बहन का कोई अता पता नहीं चला। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस सिर्फ यही कह रही कि तुम बताओ बहन कहा हो सकती ज्यादा कुछ कहने पर भगा देते हैं।

मुकदमा वापस लेने को दी जा रही धमकी

इस मामले में एसपी से भी मिलकर बात बताई उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। हम लोगों को धमकी दी जा रही कि मुकदमा वापस ले लो नहीं तो जान से हाथ धो बैठोगे। अगर हमें न्याय नही मिलता और पुलिस बहन को नहीं ला पाती तो मुख्यमंत्री से शिकायत किया जायेगा, क्योंकि जो लड़का उनकी नाबालिक बहन को अपहरण कर ले गया है उसके परिवार से उनकी पुरानी रंजिश है और ये लोग दबंग हैं। जिसको लेकर आये दिन उन्हें धमकियां दी जा रही हैं।

पुलिस ने कहा लड़के का फोन सर्विलांस पर है

वहीं इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की के भाई ने गांव के एक लड़के पर नाबालिग बहन को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। लड़के के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जल्द लड़की को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया जायेगा। लड़के का फोन सर्विलांस में लगाया गया है। 

Tags:    

Similar News