Up Election 2022: बीजेपी ने चार सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, लिस्ट जारी होने के साथ ही समर्थकों ने जताया हर्ष
UP Election 2022: बीजेपी ने छह में से चार सीटों पर काफी मंथन के बाद सूची की घोषणा कर दी गयी है।;
BJP Candidates List
UP Election 2022 : फतेहपुर (fatehpur assembly seat) जिले में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिले की छह में से चार सीटों पर काफी मंथन के बाद घोषणा कर दी गयी है। भारतीय जनता पार्टी ने घोषित की गयी चार सीटों पर पुनः सिटिंग विधायको को ही तरजीह देते हुए जीत का भरोसा जताया। उधर भाजपा की 85 प्रत्याशियों की सूची जारी हुई, तो जिले के प्रत्याशियों को जानने के लिए भाजपा नेताओं समेत समर्थको ने लिस्ट छाननी शुरू की। नाम देखने के बाद सभी ने खुशी का इजहार किया। लिस्ट जारी होने के बाद जहां सिटिंग विधायको के आवास में खुशी का माहौल देखने को मिला, वहीं टिकट से वंचित लोगो के घरों में सन्नाटा पसरा रहा और समर्थको में भी मायूसी देखी गयी।
बताते चलें कि वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर पहली बार विधानसभा पहुॅचने वाले सदर विधायक विक्रम सिंह पर भरोसा जताते हुए उनको तीसरी बार चुनाव मैदान मेें उतारा है। वहीं अयाह-शाह से विधायक विकास गुप्ता बब्लू को पुनः चुनावी मैदान में उतार दिया है।
उधर खागा सुरक्षित सीट से चार बार की विधायक कृष्णा पासवान पर पांचवी बार भरोसा जताते हुए विधानसभा पहुॅचने की राह आसान करने का काम किया है। जबकि हुसैनगंज विधानसभा से प्रदेश के राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह पर दांव लगाते हुए चुनाव मैदान में भेजा है।