Maharajganj News: PM Awas की पहली किश्त मिलते ही प्रेमी के साथ भाग गई 11 बीवियां

Maharajganj News: ऐसे में अब उनके पति सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि अब उनको दूसरी किश्त जारी न की जाए। आइए यहां जानते हैं आखिर क्या है मामला।

Update:2024-07-07 11:51 IST

PM Awas Yojana (Pic;Newstrack) 

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जिले के निचलौल ब्लॉक के अलग-अलग गांवों में रहने वाली 11 महिलाएं अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई हैं। एक साथ एक ही जिले से इतनी संख्या में महिलाओं का अपने प्रेमियों के साथ भागने की घटना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। हैरानी की बात तो यह है कि ऐसा तब हुआ है जब उनके खातों में पीएम आवास योजना की पहली किश्त के रूप मे 40 हजार रुपए आए थे। अब इसको लेकर हर जगह चर्चाएं हो रही हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला

बता दें कि केंद्र सरकार की पीएम आवास योजना के अनुसार शहरी क्षेत्र में रहने वाले उन परिवारों को सरकार घर बनाने के लिए पैसा देती है। जिनके पास खुद का घर नहीं होता है। चूंकि इस योजना के तहत पैसा सिर्फ महिलाओं को उनके बैंक खाते में मिलता है। इस कारण जैसे ही सरकार ने उनके खाते में राशि डाली, वे अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इस बात की जानकारी लगते ही इन महिलाओं के पति पुलिस में शिकायत करने के साथ ही संबंधित विभाग में पहुंचे और दूसरी किश्त जारी नहीं करने की गुहार लगाई। इस योजना के तहत जिले के निचलौल ब्लॉक में 2350 महिलाओं को लाभ देने के लिए चिन्हित किया गया था। इन सभी के खातों में पीएम आवास की पहली किश्त भेजी गई थी।

विभाग ने शुरू किया पैसा वसूलना

इस योजना के तहत लाभार्थी को सिर्फ घर बनाने के लिए पैसा दिया जाता है। अगर वह घर नहीं बना रहा है और उस राशि का उपयोग अन्य कार्यों में कर रहा है तो शासन को अधिकार है कि वह लाभार्थी से किश्त की राशि वसूल सकता है। इसी वजह से जिन लोगों ने घर नहीं बनाया है और जिनकी शिकायत मिली है कि उनकी पत्नियां भाग गई हैं। शासन उनसे किश्त की राशि वसूलने की तैयारी कर रहा है।

Similar News