Banda Congress Protest: इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोतने का मामला गरमाया, महिला कांग्रेस का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Banda Congress Protest: अराजक तत्वों द्वारा इंदिरा गांधी की प्रतिमा के मुंह पर कालिख पोतने के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में महिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया।

Report :  Anwar Raza
Update: 2022-11-02 09:53 GMT

बांदा: इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर काला रंग लगाने के विरोध में महिला कांग्रेस का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Banda Congress Protest: कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को नारेबाजी कर महिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। 31 अक्टूबर को हुई घटना में अराजकतत्वों ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा के मुंह पर कालिख पोत दी थी। यह घटनाक्रम इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की प्रतिमा पर कांग्रेस के माल्यार्पण कार्यक्रम से पहले हुआ था। निर्धारित समय पर जब कांग्रेसी (Congress) पहुंचे और प्रतिमा से छेड़छाड़ देखकर सकते में आ गए। कांग्रेसियों ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अलावा राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा था।

कांगेसियो ने मांग की है कि इंदिरा गांधी पार्क की बाउंड्री वाल 10 फीट ऊंची कराई जाए। मौजूदा बाउंड्री नीची होने के कारण अराजक तत्व प्रवेश कर गांजा दारु पीते हैं। भारत रत्न इंदिरा गांधी पार्क में बाथरूम कर गंदगी फैलाते हैं, पार्क में एक मजबूत फाटक लगाकर नगरपालिका से एक कर्मचारी की नियुक्ति की जाए और पार्क में फुलवारी लगाई जाए, पार्क के अंदर लगे होल्डिंग बोर्ड हटाया जाए वह पार्क में किसी प्रकार का कोई होल्डिंग बोर्ड न लगाया जाए।

इंदिरा गांधी की प्रतिमा के मुंह पर कालिख पोत दी गई थी

इंदिरा पार्क भारत रत्न इंदिरा गांधी के नाम से है तथा स्टेचू भी लगी है, आवश्यक है कि पार्क के इर्द-गिर्द साफ-सुथरा रखा जाए। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान (Mahila Congress District President Seema Khan) ने बताया कि डीएम को ज्ञापन देने आए थे जो 31 तारीख को घटना हुई थी, किसी अराजक तत्वों ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा के मुंह पर कालिख पोत दी थी इस प्रकरण का मुकदमा कल नगर कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News