Mainpuri By-Election: डिम्पल यादव का भाजपा पर हमला, कहा भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर

Mainpuri by-election: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव नेताजी और जनता का है और नेता जी के कार्य और विचारों को आगे बढ़ाने के लिए मुझे पूरा भरोसा है कि आप सब मुझे ये चुनाव जिताएंगे।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2022-11-16 14:05 GMT

Mainpuri by-election Dimple Yadav attack on BJP

Mainpuri by-election: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिम्पल यादव ने आज मैनपुरी में सपा कार्यालय पर पार्टी की महिला नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई चरम पर है। इस महगाई ने आम जन की कमर तोड़ दी है। एक सिलेंडर की कीमत रू.1100 है। एक गृहणी के लिए घर सम्हालना मुश्किल हो गया है।

उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार को महिलाओं की चिंता थी। इसी लिए गर्भवती महिलाओं के लिए एम्बुलेंस सेवा शुरू कराई थी। कन्या विद्या धन की शुरुआत की थी। लेकिन भाजपा सरकार सिर्फ बड़े-बड़े दावे कर जनता को धोखा देती है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव नेताजी के सम्मान का चुनाव है। और हमें विश्वास है कि आप सब उनका सम्मान रखेंगे।

उन्होने कहा कि मैं आप को यकीन दिला देना चाहती हूं कि, यदि आप लोग मुझे चुनते हैं तो हम नेताजी की सोच को और आगे लेकर जाएंगे। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव नेताजी और जनता का है। नेता जी के कार्य और विचारों को आगे बढ़ाने के लिए मुझे पूरा भरोसा है कि आप सब मुझे ये चुनाव जिताएंगे।


डिम्पल यादव ने महिला सशक्तिकरण पर बात करते हुए कहा कि मैं चाहती हूं कि हर बूथ पर एक महिला हो। पुरुषों से ज्यादा महिलाएं आगे रहें। उन्होने कहा कि मै आप सबसे सीधे जुड़ना चाहती हूं। इसके लिए उन्होने नंबर जारी करते हुए कहा कि सभी महिलाएं इस नंबर के माध्यम से हमसे जुड़ सकती हैं। वहीं बिधूना विधायक रेखा वर्मा ने भी डिम्पल यादव को जिताने के लिए लोगों से आग्रह किया।


इस दौरान मैनपुरी समाजवादी महिला सभा की निवर्तमान जिलाध्यक्ष ज्योति मेसी, डॉ सुमन यादव, साधना गुप्ता, श्रीदेवी दिवाकर, विद्या कश्यप, वित्तन शाक्य, अफसरी बेगम, नीता कठेरिया, पूनम यादव, रेखा शाक्य सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Tags:    

Similar News