Mainpuri News: मंत्री जयवीर सिंह ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Mainpuri News: कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने मैनपुरी में जनता को संबोधित करते हुए सपा और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-04-25 10:40 GMT

कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह। (Pic: Social Media)

Mainpuri News: समाजवादी पार्टी के गढ़ जसवंत नगर में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और मैनपुरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी जयवीर सिंह पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए सपा पर जमकर निशाना साधा। 

अखिलेश यादव पर बरसे जयवीर सिंह

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जसवंतनगर में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए योगी सरकार की कैबिनेट मंत्री और मैनपुरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी जयवीर सिंह पहुंचे। यहां पर उन्होंने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए अपने लिए वोट मांगे तो वहीं समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने मुलायम सिंह यादव को मुख्यमंत्री के तौर पर चुना लेकिन मुलायम सिंह यादव ने अपने पुत्र अखिलेश यादव को प्रदेश की कमान सौंप दी थी। प्रदेश की जनता ने सोचा था कि युवा लड़का है, विदेश से पढ़ाई करके आया है। किसानों का सहयोग करेगा, नौजवानों के लिए नौकरियां लएगा। लेकिन जैसे ही अखिलेश गाद्दी पर बैठे वैसे ही भूमाफिया, अपराधी, अपने-अपने बिलों से बाहर निकल आए और जगह जगह पर अवैध वसूली और कब्जा करने लगे। लेकिन जैसे ही 2017 में बाबा योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश में आए वैसे ही गुंडे माफिया अपने-अपने बिलों में घुस गए या फिर जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए। आज कोई भी अपराधी, गुंडा, माफिया गरीबों की जमीनों पर कब्जा नहीं करता है। किसी असहाय को परेशान नहीं करता है। ऐसा अगर हुआ है तो योगी आदित्यनाथ की सरकार में हुआ है।

मैनपुरी सदर सीट पर जनता ने खिलाया कमल

भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी का हमेशा से जसवंतनगर, करहल, मैनपुरी गढ़ माना जाता है। वहीं मैनपुरी सदर पास समाजवादी पार्टी का एक शराबी विधायक हुआ करता था लेकिन वहां की जनता ने उससे परेशान होकर उसको बाहर का रास्ता दिखाया और भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने का काम किया। जयवीर सिंह ने मैनपुरी से प्रत्याशी और वर्तमान में सांसद डिंपल यादव को लेकर कहा कि मैनपुरी की जनता ने उनको मुलायम सिंह के निधन के बाद सहानुभूति के तहत चुनाव जीताने का काम किया था। वह अपने कर्मों से नहीं जीती हैं बल्कि सहानुभूति से जीती हैं। आप क्षेत्र में डेढ़ साल से सांसद हैं आपको जवाब देना होगा कि आपने केंद्र सरकार की कितनी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हम क्षेत्र की जनता से अपील करते हैं कि वह समाजवादी पार्टी के लोकसभा गढ़ में कमल खिलाने का काम करें अपना कीमती वोट मुझे दें।

Tags:    

Similar News