Mainpuri News: फरसे से काट डाला 5 लोगों को फिर खुद को मारी गोली, हत्याओं से कांप उठा मैनपुरी जिला

Mainpuri Crime: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद से एक दर्दनाक खबर सामने आयी है। एक युवक ने फरसे से काटकर पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पांच लोगों की हत्या करने के बाद युवक ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया।

Update: 2023-06-24 02:30 GMT
जांच में जुटी पुलिस( सोशल मीडिया)

Mainpuri Crime: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद से एक दर्दनाक खबर सामने आयी है। एक युवक ने फरसे से काटकर पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पांच लोगों की हत्या करने के बाद युवक ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। ये घटना जनपद के थाना किशनी के गांव गोकुलपुर अरसारा की है। इलाके में एक साथ 6 हत्याओं से हड़कंप मच गया है। जानकारी मिल रही है आरोपी ने पांच लोगों की हत्या करने के अलावा और दो लोगों पर हमला किया है, जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दो भाई, भाभी, बहनोई और दोस्त को काट डाला

जानकारी के मुताबिक थाना किशनी के गांव गोकुलपुर अरसारा में शुक्रवार देर रात सोहवीर यादव नाम के एक युवक ने अपने दो भाइयों, एक भाभी, एक बहनोई और एक अन्य युवक की फरसे से काटकर हत्या कर दी। वारदात के समय परिवार के सभी लोग सो रहे थे। सोहवीर ने अपनी पत्नी और मामी पर भी जानलेवा हमला किया। इसके बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। हमले में आरोपी की पत्नी और मामी गंभीर रुप से घायल हो गई हैं, जिन्हे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में हडकंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक सहित जिले के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि सोहवीर के छोटे भाई सोनू यादव की बारात इटावा से गंगापुरा गई थी। शुक्रवार को ही बारात वापस लौटकर आई थी। इसके बाद सोहवीर ने रात के दो बजे के करीब पांच लोगों को काट डाला। सोहवीर ने अपने छोटे भाई सोनू और उसकी पत्नी के अलावा छोटे भाई अभिषेक, बहनोई सौरव निवासी हवेलिया थाना किशनी, फिरोजबाद से आए दोस्त दीपक की फरसे से काटकर हत्या कर दी। इसके अलावा पत्नी डोली और मामी को भी काट दिया, दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस पूरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सोहवीर ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घर में मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल डीजी एलओ प्रशांत कुमार ने लिया संज्ञान लिया है। प्रशांत कुमार ने खुद पुलिस अधीक्षक से घटना की जानकारी ली है। उन्होने कहा कि मौके पर थाना प्रभारी किशनी फोर्स के साथ मौजूद है। एसपी, आईजी और एडीजी मौके के लिए रवाना हो गए है।

Tags:    

Similar News