Hardoi News: देहरादून से होली मनाने आई थी महिला, जेठ ने कर दिया दुष्कर्म

Hardoi News: हरदोई जनपद में होली मनाने अपने गांव आई बहू को उसी के जेठ ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। बहू ने जब इसका विरोध किया तो उसकी बेरहमी से पिटाई भी की गई।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2023-03-11 13:55 GMT

हरदोई: देहरादून से होली मनाने गांव आई महिला, जेठ ने कर दिया दुष्कर्म

Hardoi News: महिला अपराधों को रोकने के सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद आए दिन कोई न कोई शर्मसार करने वाली घटना सामने आ ही जाती है। ऐसा ही मामला अब हरदोई जनपद से सामने आया है। यहां देहरादून से होली मनाने अपने गांव आई बहू को उसी के जेठ ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोप है कि बहू ने जब इसका विरोध किया तो उसकी बेरहमी से पिटाई भी की गई। इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है।

आरोपी जेठ ने पति की कर दी पिटाई

दुष्कर्म का शिकार हुई बहू अपनी शिकायत ले कर पहले चौकी और फिर थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। जिसके चलते अब उसने एसपी को अपनी आप-बीती सुनाई है। मामला लोनार थाने के एक गांव का है। वहां की एक महिला अपने पति और बच्ची के साथ देहरादून में रह कर वहां मेहनत-मज़दूरी करती थी। होली पर वह अपने गांव आई हुई थी। घटना 7 मार्च सुबह करीब 10 बजे की है।

महिला का पति उसकी डेढ़ साल की बच्ची को बहलाते हुए बाहर लेकर चला गया। महिला वहां स्नान करने लगी। वह स्नान कर रही थी, इसी बीच वहां उसका जेठ पहुंच गया और बहू को गलत निगाह से घूरने लगा। जेठ के इस तरह देखने पर बहू ने विरोध किया तो जेठ ने उसे पकड़ कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

महिला द्वारा अपने जेठ पर लगाए गए आरोप की पुलिस कर रही जांच

पत्नी के चीखने की आवाज़ सुनकर जब उसका पति वहां पहुंचा, तो वहशी ने उसके पति की भी पिटाई कर दी। एसपी को अपनी आप-बीती सुनाने पहुंची महिला का कहना था कि उसने चौकी और थाने पहुंच कर शिकायत की, लेकिन वहां की पुलिस ने उसकी फ़रियाद नहीं सुनी। इस बारे में लोनार थाना थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के आरोपों के अनुसार धारा 354, 323, 504 में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। महिला द्वारा अपने जेठ पर लगाए गए आरोप की भी जांच की जा रही है। मामले की जांच के उपरांत जो भी सामने आएगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News