गाजीपुर पहुंचे प्रभावशाली BJP नेता मनोज सिन्हा, हुआ जोरदार स्वागत

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा अंधऊ एयरपोर्ट पहुंचने व पार्टी नेताओं द्वारा स्वागत करने के उपरांत भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने पैतृक आवास मोहनपुरा के लिए रवाना हो गये। वहीं मनोज सिन्हा का गाजीपुर के ऐतिहासिक लंका मैदान में प्रथम आगमन पर अभिनंदन समारोह कार्यक्रम रखा गया है।

Update: 2020-12-02 10:39 GMT
गाजीपुर पहुंचे प्रभावशाली BJP नेता मनोज सिन्हा, हुआ जोरदार स्वागत

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के पूर्व रेल राज्यमंत्री और भाजपा के प्रभावशाली नेता मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद गाजीपुर पहुंचे है। भाजपा नेता व माननीयो ने जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के स्वागत अंधऊ एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। मनोज सिन्हा को देखने के लिए पार्टी नेताओं के अलावा भारी संख्या में लोगों की भीड़ इक्ठ्ठा हो गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनोज सिन्हा का किया स्वागत

जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के स्वागत के लिए सदर विधायक संगीता बलवंत व जमानियां विधायक सुनीता सिंह मौजूद थी। मनोज सिन्हा का जनपद में प्रथम आगमन पर सदर विधायक संगीता बलवंत, जमानियां विधायक सुनीता सिंह व जिलाध्यक्ष समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहीं मनोज सिन्हा के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था भी चाकचौबंद नजर आया ।

ये भी पढ़ें…योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब पीएम कुसुम योजना पर काम यूपी में संचालित

मनोज सिन्हा अपने पैतृक घर के लिए हुए रवाना

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा अंधऊ एयरपोर्ट पहुंचने व पार्टी नेताओं द्वारा स्वागत करने के उपरांत भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने पैतृक आवास मोहनपुरा के लिए रवाना हो गये। वहीं मनोज सिन्हा का गाजीपुर के ऐतिहासिक लंका मैदान में प्रथम आगमन पर अभिनंदन समारोह कार्यक्रम रखा गया है, जहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अलावा भाजपा कार्यकर्ता उनका अभिनंदन व स्वागत करेंगे। अभिनंदन समारोह समाप्त होने के पश्चात एलजी मनोज सिन्हा अंधऊ एयरपोर्ट से विमान द्वारा जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो जायेंगे।

रिपोर्ट,

रजनीश कुमार मिश्र

ये भी पढ़ें… फिल्म सिटी: योगी की कवायद पर महाराष्ट्र सरकार में खलबली, ये पार्टियां बिफरीं

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News