यूपी में खेली गई खून की होली: 7 लोगों को लगी गोली, दहशत में इलाका

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में होली के मौके पर दिन भर के उत्सव और रंगारंग त्यौहार की खुशियाँ शाम होते होते दहशत में बदल गयी।

Update: 2020-03-11 07:28 GMT

एटा: एक ओर देश में होली का पर्व मनाया जा रहा था, तो दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में दहशत का माहौल था। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा जिला गूंज उठा। कई लोग फायरिंग में घायल हो गये, वहीं हंगामा इतना बढ़ गया कि पथराव शुरू हो गया, जिसमें कई लोग घायल हो गये। मामला एटा जिले का है।

एटा में होली की शाम दो पक्षों में हुआ विवाद:

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में होली के मौके पर दिन भर के उत्सव और रंगारंग त्यौहार की खुशियाँ शाम होते होते दहशत में बदल गयी। माहौल उस समय बदरंग हो गया जब जिले के अवागढ़ थानाक्षेत्र के गांव नगला नया में डीजे पर नाच को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।

ये भी पढ़ें: कोरोना के मरीज होंगे मालामाल, कराएं टेस्ट और पायें लाखों रुपये

7 लोग गोली लगने से घायल:

मामला इतना बढ़ गया कि जमकर पथराव और फायरिंग हो गयी। इस दौरान गोली लगने से 7 लोग घायल हो गये, वहीं 10 लोग पथराव में भी घायल हो गये। विवाद की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से घायलों को अवागढ़ पीएचसी में भर्ती करवाया।

ये भी पढ़ें: सिंधिया लेंगे मोदी के करीबी की जगह, कांग्रेस ने दी BJP में शामिल होने की शुभकामना

10 लोग पथराव में घायल:

दरअसल, अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला नया में मंगलवार शाम करीब सवा सात बजे दो पक्षों में डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों पक्ष अलग अलग समुदायों के होने के कारण विवाद ज्यादा भडक गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गयी। जिसके बाद पथराव व फायरिंग होने लगी।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस की ये बहनें: बला की है खूबसूरत, जानें करती हैं क्या काम

जानकारी के मुताबिक, फायरिंग में विश्वनाथ पुत्र रामवीर, सुशील पुत्र नरेन्द्र, दीपक पुत्र मुन्नालाल, आशादेवी पत्नी राजाराम, राघव पुत्र जगदीश, सचिन पुत्र भंवरपाल व गोलू पुत्र देवेन्द्र आदि 7 युवक घायल हो गये। हालाँकि जलेसर के क्षेत्राधिकारी द्वारा 6 लोगों के घायल होने की पुष्टि करते हुए इनमें से आशादेवी व सचिन को आगरा, जबकि 4 को एटा भेजे जाने की बात कही गयी है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News