Mathura: नगर निगम ने श्री कृष्ण जन्मस्थान के पास हटाया अतिक्रमण, व्यापारियों ने किया विरोध

Mathura: मथुरा वृंदावन नगर निगम ने शहर में सड़कों पर हो रहे अनाधिकृत अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की है। लेकिन यह कार्रवाई सवालों के घेरे में खड़ी होती नजर आ रही है।

Report :  Nitin Gautam
Update: 2022-05-24 10:03 GMT

नगर निगम ने श्री कृष्ण जन्मस्थान के पास हटाया गया अतिक्रमण। (Social Media)

Mathura: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के आदेश के बाद मथुरा वृंदावन नगर निगम (Mathura Vrindavan Municipal Corporation) की नींद टूटी है। शहर में सड़कों पर हो रहे अनाधिकृत अतिक्रमण को हटाने (encroachment removal campaign) के लिए निगम का बुलडोजर अतिक्रमण हटा रहा है। लेकिन नगर निगम का यह अतिक्रमण हटाओ अभियान निगम अधिकारियों की मनमानी के चलते सवालों के घेरे में खड़ा होता जा रहा है। 

जहां वाहन प्रतिबंधित वहां चल रहा बुलडोजर 

मथुरा वृंदावन नगर निगम (Mathura Vrindavan Municipal Corporation) ने मंगलवार को मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान (shri krishna birthplace) के मुख्य द्वार के समीप अतिक्रमण हटाओ अभियान (encroachment removal campaign) चलाया। यहां निगम ने दुकानों के ऊपर लगे टीन शेड हटाए। निगम ने यह कार्यवाही वहां की जहां वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है। डीग गेट के पास रेलवे फाटक से लेकर पोतरा कुंड की तरफ जाने वाले रोड पर श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह की सुरक्षा के नजरिए से वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है। यहां निगम अपना बुलडोजर चला कर कार्यवाही का दिखावा कर रहा है। 

व्यापारियों ने किया विरोध 

निगम का बुलडोजर जब श्री कृष्ण जन्मस्थान (shri krishna birthplace) के मुख्य द्वार गेट नंबर 1 के पास स्थित दुकानों से अतिक्रमण हटाने पहुंचा तो व्यापारी आक्रोशित हो गए। व्यापारियों ने इस कार्यवाही का विरोध किया। व्यापारियों का कहना है की उनकी दुकान पर लगे टीन शेड तोड़े जा रहे हैं। दुकान जिनकी नाली के अंदर हैं उनको हटाया जा रहा है। 

व्यापारियों ने किया बाजार बंद

निगम की अतिक्रमण हटाओ कार्यवाही का विरोध कर रहे व्यापारियों की बातों का जब निगम अधिकारियों पर कोई असर नहीं हुआ तो व्यापारियों ने श्री कृष्ण जन्मस्थान के मुख्य द्वार के समीप स्थित बाजार को बंद कर दिया। बाजार की सभी दुकानों के शटर गिरा दिए गए। व्यापारियों का आरोप है की निगम अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। 


विरोध की सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट 

व्यापारियों के विरोध और बाजार बंद करने की सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर श्रीवास्तव (City Magistrate Jawahar Srivastava) और सीओ सिटी अभिषेक तिवारी (CO City Abhishek Tiwari) मौके पर पहुंच गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। जिसके बाद व्यापारी अपनी दुकानों से स्वयं ही टीन हटाने लगे। सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर श्री वास्तव ने बताया की बाजार बंद नहीं हुआ था। कुछ व्यापारियों ने विरोध किया था सभी को समझा दिया गया है अब कोई दिक्कत नहीं है। सिटी मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों को आकर समझा दिया लेकिन निगम अधिकारी मौके पर रहने के बाद भी व्यापारियों को संतुष्ट नहीं कर पाए। 

वृंदावन में भी गरीबों पर चला था निगम का बुलडोजर 

मथुरा वृंदावन नगर निगम (Mathura Vrindavan Municipal Corporation) ने कुछ दिन पूर्व वृंदावन में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। यहां निगम के बुलडोजर ने उन रेहड़ियों को भी नहीं बक्शा जो एक स्थान से दूसरे स्थान तक आसानी से हटाई जा सकती थीं। निगम अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर ने गरीबों की रोजी रोटी पर प्रहार किया लेकिन किसी को कोई फर्क नहीं पड़ा। लेकिन बावजूद इसके नगर निगम द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है।

इसी के विरोध में व्यापारियों द्वारा श्री कृष्ण जन्मस्थान के बाजार को बंद रखा गया। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने भी व्यापारियों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारियों असंतुष्ट दिखे श्री कृष्ण जन्मस्थान के गेट नंबर 1 पर दोनों ओर से बाजार बंद रहा। व्यापारियों का कहना है कि शहर में सड़क किनारे ढाबे ढकेल और दुकानों सजाने वालों पर कार्यवाही नगर निगम द्वारा नहीं की जा रही है और उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है

Tags:    

Similar News