BJP व आएसएस का नजरिया हिंदू महाराष्ट्र का: अरशद मदनी
जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्टीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने भाजपा पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है, क्योंकि भाजपा व आरएसएस का नजरिया लोकतंत्र का नहीं बल्कि हिंदू राष्ट का है। मौजूदा हालात में खामोशी के साथ जज्बात से दूर रहते हुए हालात;
सहारनपुर: जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्टीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने भाजपा पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है, क्योंकि भाजपा व आरएसएस का नजरिया लोकतंत्र का नहीं बल्कि हिंदू राष्ट का है। मौजूदा हालात में खामोशी के साथ जज्बात से दूर रहते हुए हालात का मुकाबला करना चाहिए।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई महाराष्ट्र में जमीयत उलेमा ए हिंद के बैनर तले बेहद कामयाब कौमी यकजहती कांफ्रेंस कर देवबंद वापिस लौटे मौलाना अरशद मदनी ने पत्रकारों से खास बातचीत में इन दिनों देश के जो हालात हैं उससे यह महसूस होता है कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र खतरे में है। क्योंकि देश पर काबिज पार्टी भाजपा का नजरिया लोकतंत्र का नहीं बल्कि हिंदू महाराष्ट्र का है।
कहा कि जिस दिन मुल्क आजाद हुआ था उसी दिन से हिंदू महाराष्ट्र की यह तहरीक चल रही है। मौलाना ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा व आरएसएस की सोच यह है कि हिंदुस्तान हिंदुओं का मुल्क है और मुस्लिम व इसाइयों को उनके मजहबी अधिकारों के साथ जिंदा नहीं रहने दिया जाए। इसीलिए वह बार-बार यह दोहरा रहे हैं कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। एक सवाल के जवाब में मौलाना अरशद ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ में तब्दीली की कोशिशें हो रही है, मदरसों को निशाना बनाया जा रहा है, हज सब्सिडी खत्म कर दी गई है इसके अलावा अन्य कई मुस्लिम विरोधी मुद्दे है जो यह सरकार लेकर चल रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार का असल मकसद हिंदू समाज को यह बताना है कि वह ही सच्चे महाराष्ट्र भक्त हैं। मौलाना ने मुसलमानों को हिदायत दी कि देश के मौजूदा हालात में मुसलमान खामोशी के साथ होश के दामन को पकड़ कर जज्बात से दूर रहते हुए इन हालात का मुकाबला करें।