Meerut News: कांग्रेस के धीरज गुजर्र ने योगी सरकार पर किया हमला, उठाए सवाल

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व पश्चिम उत्तर प्रभारी धीरज गुजर्र ने आज यहां कहा कि  उत्तर प्रदेश में  जंगलराज कायम है । उन्होंने कहा कि देश और उत्तर प्रदेश का हर वर्ग भय में जी रहा है, उत्तर प्रदेश में रोजाना सामुहिक बलात्कार,व हत्या लूट आम बात हो गयी हैं।

Update: 2021-01-08 13:04 GMT
उत्तर प्रदेश में जंगलराज- धीरज गुर्जर

मेरठ : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व पश्चिम उत्तर प्रभारी धीरज गुजर्र ने आज यहां कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है । उन्होंने कहा कि देश और उत्तर प्रदेश का हर वर्ग भय में जी रहा है, उत्तर प्रदेश में रोजाना सामुहिक बलात्कार,व हत्या लूट आम बात हो गयी हैं।

जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक

सगठन सर्जन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक को सम्बोधित करते हुये कांग्रेस कार्यकर्ताओं से देश हित मे समर्पित भावना से कार्य कर उत्तर प्रदेश के 2022 में कांग्रेस की सरकार बनवाकर विकास व भाई चारे को कायम करने के लिये कार्यकर्तओं आह्वान किया।

बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मेरठ प्रभारी डॉ शुऐब उपस्थित थे।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने की।बैठक में ब्लॉक अध्यशो व जिला पधिकारियो के साथ सगठन की समीक्षा की गई। बैठक शुरू होने से पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रणनीति पर चर्चा की गई।

महिलाओं के साथ दुष्कर्म पर कही ये बात

राष्ट्रीय सचिव धीरज गुजर्र ने कहा कि कांग्रेस सरकार में आकर सविधान औऱ लोकतन्त्र का सम्मान करते हुऐ देश का विकास करती है। उन्होने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई लड़ते समय हर वर्ग हर जाति के व्यक्ति ने बलिदान दिया था। धीरज गुजर्र ने कहा कि बदायूँ के मन्दिर महिला के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी हो जाती हैं, लेकिन पुलिस पीड़ित वर्ग की रिपोर्ट तक नही दर्ज की गई बल्कि पीड़ित परिवार का धमकाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के भ्र्ष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश की जनता मुरादनगर में देख चुकी जिसमे 27 व्यक्तिओ को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा हैं।

ये भी देखें: BJP अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे सिद्धार्थनगर, कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया

मोदी सरकार पर किया हमला

लगभग 44 दिनों से सड़क पर हिटलर मोदी सरकार के द्वारा थोपे गये कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहें,लगभग साठ किसानों की मौत के बाद भी मोदी सरकार का अहंकार बिलों को वापस लेने के लिये तैयार नही है। धीरज गुजर्र ने कहा कि कांग्रेस का संगठन सर्जन का काम चल रहा है, जोकि 25 जनवरी तक चलेगा, इसके बाद प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के जनपद स्तरीय दौरे हो जाएंगे।उन्होंने कहा कि संगठन मे कोई भी बहाने बाजी सहन नही की जाएगी।

ये भी देखें: इस गांव के लोगों ने 500 साल से मांस-मदिरा को नहीं लगाया हाथ, रिकार्ड में दर्ज है नाम

बैठक में ये सभी रहे उपस्थित

बैठक में डॉ यूसुफ कुरैशी, सतीश शर्मा, चौधरी यशपाल सिंह,हरिकिशन अम्बेडकर, सलीम खान,के0पी0मावी,महेन्द्र शर्मा,संजय गोयल,नवनीत नागर, जिला महिला अध्यक्ष सीमा जाटव,सपना सोम,पिंकी तालियन,आशा राम,राजेन्द्र जाटव,मतीन रजि,मनोज चौहान,राकेश सिंह, तरूण शर्मा,पवनेश गोंड, रोहित राणा,अरविन्द तालियांन,आदेश शर्मा,हर्ष ढाका,अनिल शर्मा आदि उपस्थित थे।

सुशील कुमार मेरठ

 

Tags:    

Similar News