Meerut News: मेरठ में प्रॉपर्टी के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, एक नहीं चार गोली मारी, गिरफ्तार

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के थाना ब्रह्मपुरी इलाके में हुई ट्रांसपोर्टर सुनील शर्मा के बेटे विक्की शर्मा (28) की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार विक्की की हत्या उसके बड़े भाई रिंकू ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते की थी।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2023-12-05 13:46 GMT

मेरठ में प्रॉपर्टी के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मरकर हत्या की, गिरफ्तार: Photo- Newstrack

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के थाना ब्रह्मपुरी इलाके में हुई ट्रांसपोर्टर सुनील शर्मा के बेटे विक्की शर्मा (28) की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार विक्की की हत्या उसके बड़े भाई रिंकू ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते की थी। पुलिस ने आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

बता दें कि 3 दिसंबर को थाना ब्रह्मपुरी पर वादी रिंकू शर्मा पुत्र सुनील शर्मा निवासी ई 502 ग्रीन विलेज सुपरटेक थाना ब्रह्मपुरी जनपद मेरठ द्वारा थाना ब्रहमपुरी पर लिखित तहरीर दी गयी कि अज्ञात द्वारा वादी के घऱ में घुसकर वादी के छोटे भाई विक्की शर्मा की गोली मार हत्या कर गयी है। तहरीर के आधार पर थाना ब्रहमपुरी पर मु0अ0सं0-422/2023 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

नगर पुलिस अधीक्षक पीयूष कुमार सिंह ने बताया

नगर पुलिस अधीक्षक पीयूष कुमार सिंह ने आज शाम घटना का खुलासा करते हुए बताया कि क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी के कुशल नेत्तृव में मुखबिर खास से प्राप्त सूचना पर एसओजी टीम मय थाना ब्रह्मपुरी स्थानीय पुलिस के संयुक्त कार्यवाही में हत्याकाण्ड में मुकदमावादी का नाम प्रकाश में आया। आज एसओजी टीम मय थाना ब्रह्मपुरी पुलिस द्वारा अभियुक्त रिंकू शर्मा पुत्र सुनील शर्मा निवासी ई 502 ग्रीन विलेज सुपरटेक थाना ब्रह्मपुरी जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त की घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर मय 03 खोखा कारतूस 315 बोर नाजायज (आलाकत्ल) बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को समय से मा न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नगर पुलिस अधीक्षक के अनुसार अभियुक्त रिंकू उपरोक्त से गहनता से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त रिंकू द्वारा अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि परिवार में मेरे छोटे भाई विक्की और मेरे बीच प्रॉपर्टी को लेकर कलह थी। आय दिन आपस में झगड़ा होता रहता था। विक्की कई बार मुझे जान से मारने की धमकी देता था। घटना के दिन यानी रविवार की दोपहर में मेरा और विक्की का झगड़ा हो गया था। गुस्से में आकर मेरे पास पहले से रखे तमंचे से मैंने विक्की के गोली मार दी। पहले मैंने एक गोली मारी विक्की बच न जाए इसलिए मैंने लगातार चार गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद तमंचे को एक सफ़ेद बैग में रखकर मैंने अपने वर्कशॉप में खड़े ट्रक में छुपा दिया।

नगर पुलिस अधीक्षक के अनुसार पुलिस का खुलासा करने वाली टीम में निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय प्रभारी स्वाट टीम, उनि अतुल कुमार, विशाल सौलंकी के अलावा थाना ब्रह्मपुरी प्रभारी निरीक्षक विष्णु कौशिक, वउनि सलीम अहमद आदि शामिल रहे।

Tags:    

Similar News