Meerut News: मेरठ के यात्रियों के लिए खुशखबरी, मेरठ साउथ तक दौड़ेगी ट्रेन

Meerut News ट्रायल रन पूरे किए जा चुके हैं। सुरक्षा संबंधी प्रमाण पत्र भी मिल चुका है। स्टेशन भी तैयार हैं। किसी भी दिन ट्रेन के विस्तार की तारीख तय हो सकती है।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-06-14 11:21 GMT

Photo- Newstrack

Meerut News: जुलाई के प्रथम सप्ताह से पहले नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू मेरठ साउथ स्टेशन तक शुरु हो जाएगा। इसके लिए तैयारियां हो चुकी हैं। ट्रायल रन पूरे किए जा चुके हैं। सुरक्षा संबंधी प्रमाण पत्र भी मिल चुका है। स्टेशन भी तैयार हैं। किसी भी दिन ट्रेन के विस्तार की तारीख तय हो सकती है।

सूत्रों की मानें तो नए मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मोदीनगर नॉर्थ से मेरठ साउथ के बीच उद्घाटन कराया जा सकता है। अभी नमो भारत से लोग मोदीनगर नॉर्थ तक ही जा पा रहे हैं। वहीं, दिल्ली और मेरठ सेक्शन में भी तेजी से काम चल रहा है। मेरठ सेक्शन में नमो भारत के साथ मेट्रो स्टेशन को तेजी से तैयार किया जा रहा है। मेरठ साउथ तक संचालन शुरू होने के बाद नमो भारत में साहिबाबाद आरटीएस स्टेशन से मेरठ तक का सफर तय किया जा सकेगा।


नमो भारत का सफर गर्मी के मौसम में न सिर्फ राहत भरा बल्कि समय भी बचाने वाला है। पहले फेज में साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच नमो भारत का अक्टूबर 2023 में संचालन शुरू हुआ था। मार्च 2024 में दुहाई डिपो से मोदीनगर नॉर्थ के बीच दूसरे फेज का संचालन शुरू हुआ। दिल्ली से मेरठ के बीच रैपिड रेल (नमो भारत) कॉरिडोर 82 किमी लंबा है। 17 किमी के प्रायोरिटी सेक्शन साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच संचालन अक्टूबर 2023 में शुरू हो चुका है। दुहाई डिपो से मोदीनगर नॉर्थ तक 17 किमी के सेक्शन पर मार्च 2024 में संचालन शुरू हुआ था। साहिबाबाद स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन की दूरी 42 किमी है।

नैशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन(एनसीआरटीसी) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स के अनुसार मेरठ साउथ स्टेशन पर मेरठ और दिल्ली दोनों ओर से आने वाले वाहनों के लिए पिक और ड्रॉप की सुविधा होगी। स्टेशन को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि मेन रोड से आने वाले वाहन आसानी से यात्रियों को स्टेशन पर उतार और चढ़ा सकेंगे। दिव्यांग यात्रियों के लिए वाहन खड़े करने का स्थान अलग निर्धारित है। यात्रियों की सुविधा के लिए रैम्प भी बनाए गए हैं।


Tags:    

Similar News