Meerut News: सुभारती विश्वविद्यालय में हुआ विदुषी सम्मान कार्यक्रम

Meerut News: स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के विदुषी सम्मान कार्यक्रम में हरियाणा विश्वविद्यालय की प्रतिकुलपति व यूजीसी नई दिल्ली की सदस्य प्रो. सुषमा यादव शामिल हुई।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-03-15 16:59 GMT

सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ विदुषी सम्मान। (Pic: Newstrack)

Meerut News: आज यहां स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित विदुषी सम्मान कार्यक्रम में केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा की प्रतिकुलपति व यूजीसी नई दिल्ली की सदस्य प्रो. सुषमा यादव ने कहा कि महिलाएं प्रकृति की सबसे विशेष रचना है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी योग्यता से समाज के हर कार्य को साहस के साथ कर सकती है। मुख्य अतिथि के रुप में उन्होंने आगे कहा कि शिक्षित नारी ही समाज में बदलाव लेकर आती है, इसलिए सभी महिलाओं को शिक्षित होकर अपने अधिकारों से परिचित होने की आवश्यकता है। उन्होंने सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा महिलाओं के उत्थान हेतु किये जा रहे विभिन्न कार्यो की सराहना करते हुए सभी को विश्व महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।


प्रो. सुषमा यादव रही मुख्य अतिथी

कार्यक्रम का शुभारंभ मांगल्या प्रेक्षागृह में मुख्य अतिथि केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा की प्रतिकुलपति व यूजीसी नई दिल्ली की सदस्य प्रो. सुषमा यादव, सुभारती विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. स्तुति नारायण कक्कड़, कुलपति मेजर जनरल डॉ. जी.के थपलियाल, कार्यक्रम संयोजक फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स के डीन डॉ. आर. के. घई एवं सभी विदुषी सम्मान प्राप्त महिलाओं ने मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान फाइन आर्ट के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। सुभारती विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. स्तुति नारायण कक्कड़ ने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय लैंगिक समानता पर बल देकर कार्य कर रहा है और विश्वविद्यालय में अध्ययन करने वाली छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु विशेष कार्यक्रम के माध्यम से उनमें कौशल विकास के गुण रोपित कर दक्ष बनाया जा रहा है। कुलपति मेजर जनरल डॉ. जी.के. थपलियाल ने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय में पूरे मार्च माह में महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी दिशा में विदुषी सम्मान द्वारा प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया है।


महिलाओं को मिला विदुषी सम्मान

कार्यक्रम के संयोजक फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स के डीन डॉ.आर.के.घई ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रतिभाशाली महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए विदुषी सम्मान से सम्मानित किया गया है। केन्द्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा की प्रतिकुलपति प्रो. सुषमा यादव, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अनुभूति चौहान, राष्ट्रीय कवियत्री कोमल यादव, जागृति लीला मेमोरियल फाउंडेशन की अध्यक्ष कुम्मू जोशी भटनागर, पद्म भूषण कत्थक डॉ. उमा शर्मा, सीए निमिशा रोहित अग्रवाल, शूटर अनू तोमर, सामाजिक कार्यकर्ता कल्पना पांडे, फैशन डिजाइनर डॉ. संजना जोन, कॉर्पोरेट पेशेवर लतिका मित्तल आदि महिलाओं को विदुषी सम्मान देकर सम्मानित किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज ने कहा कि देश का विकास तब ही हो सकता है जब महिला शिक्षित हो और एक शिक्षित महिला पूरे परिवार को शिक्षा देती है, इसलिए महिलाओं को शिक्षा एवं कानून के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है।


इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति देकर नारी शक्ति का संदेश दिया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. निशा सिंह ने दिया। मंच का संचालन डॉ.निशा सिंह व डॉ.सारिका अभय ने किया। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रतिकुलपति डॉ. अभय शंकरगौड़ा, कुलसचिव ग्रुप कैप्टन एम याकूब, डॉ. विनीता निखिल, डॉ. निखिल श्रीवास्तव, डॉ. जासमीन, डॉ. पदमा मिश्रा, डॉ. राखी झा, डॉ.शिवमोहन वर्मा, डॉ. मनोज त्रिपाठी, डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. पिन्टू मिश्रा, डॉ. भावना ग्रोवर, डॉ.डोली, ई. आकाश भटनागर, डॉ.मुकेश रूहेला आदि सहित कार्यक्रम आयोजन समिति के सभी सदस्य व विश्वविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News