कार्यकर्ताओं के बल पर देश के 18 राज्यों में सरकार चला रही BJP: स्वतंत्र देव सिंह

भारतीय जनता पार्टी ने जौनपुर के मल्हनी विधानसभा में सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी प्रशिक्षण शिविर जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई, इस प्रशिक्षण शिविर के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुखिया स्वतंत्र देव सिंह रहे।

Update: 2020-09-09 15:07 GMT
कार्यकर्ताओं के बल पर देश के 18 राज्यों में सरकार चला रही BJP: स्वतंत्र देव सिंह

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी ने जौनपुर के मल्हनी विधानसभा में सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी प्रशिक्षण शिविर जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई, इस प्रशिक्षण शिविर के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुखिया स्वतंत्र देव सिंह रहे। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही पार्टी को खून पसीने से सींचते हैं।

ये भी पढ़ें: बढ़ती बेरोजगारी: समाजवादी छात्र सभा के समर्थकों ने जलाई मोमबत्तियां, देखें तस्वीरें

पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ता अपनी लहू बहा रहे हैं...

पश्चिम बंगाल में विस्तार के लिए भाजपा कार्यकर्ता अपनी लहू तक बहा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा बनाई गई पार्टी ही इस समय एक परिवार द्वारा चलाई जा रही पार्टी का विकल्प बनी है, भाजपा का कार्यकर्ता संगठन के केंद्र में है, भाजपा एक संस्कारी कार्यकर्ता बनाने के लिए ही काम करती है जिसके फलस्वरूप भाजपा ही एक ऐसा दल है जिसका कार्यकर्ता सांस्कारिक होता है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर ही इस समय 12 राज्यों में अकेले, और 6 राज्यों में सहयोगी दलों के साथ मिलकर कुल 18 राज्यों में भाजपा सरकार चला रही हैं,तो केंद्र में अपने बल बुते पूर्ण बहुमत की सरकार मोदी जी के नेतृत्व में चल रही है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता भाजपा पार्टी की आत्मा होती है इसलिये आप लोग अपने साथी से हमेशा समन्वय बनाए रखें । संगठन की शक्ति के कारण ही कोरोना काल की विपत्ति के समय में भी इतना बड़ा सेवा कार्य किया जा सका।

आने वाला समय सही राह पर चलेगा

स्वतन्त्र देव सिंह जी ने मल्हनी चुनाव को ध्यान में रखते हुये सेक्टर प्रभारी और सेक्टर संयोजक का आह्वान करते हुये कहा कि अगर आप लोग बराबर लगे रहे तो आने वाला समय सही राह पर चलेगा, उन्होंने आगे कहा कि सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के प्रमुख लोगों को अपने घर बुलाकर या उनके घर पर जाकर मिलना चाहिए, अपने कार्यकर्ताओं को हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण लेकर चलना होगा ताकि कोई भी आप से असंतुष्ट ना रह सके, सेक्टर संयोजक ही नेता और कार्यकर्ताओं की बीच की सेतु है।

ये भी पढ़ें: सीएम योगी का तोहफा: शहीदों को सम्मान, इन जिलों में इनके नाम पर बनेंगी सड़कें

भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसके कार्यकर्ता बूथ से चलकर सेक्टर, मंडल, जिला, क्षेत्र, प्रदेश, और राष्ट्रीय स्तर तक राजनीति कर सकता है, एक सामान्य बूथ अध्यक्ष अमित शाह जी आज राष्ट्रीय अध्यक्ष बने ये सिर्फ भाजपा में ही सम्भव है। हमें भारत को एक बार फिर विश्व गुरु बनाने के लिए जातिवाद में नहीं पड़ना होगा बल्कि एक होकर चलना होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा के कार्यकर्ताओ को नमन वंदन करते हुए अपनी वाणी को विराम दिया।

कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी है

प्रदेश के मंत्री शंकर गिरी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी है। उन्होंने मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह कैसे मनाया जायेगा इस पर विस्तार से चर्चा की, प्रदेश के मंत्री अनिल राजभर जी ने कहां की "जीत का कोई भी विकल्प नहीं होता" उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं को घोरावल दस्ता से तुलना की। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा किये, कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया, इस कार्यक्रम में नागेंद्र सिंह रघुवंशी, सभी मंडल अध्यक्ष गण, मंडल प्रभारी गण, सेक्टर संयोजक और सेक्टर प्रभारी जुड़े।

कपिल देव मौर्य, जौनपुर

ये भी पढ़ें: Netflix film Cargo: एक्टर्स की एक्टिंग ज़बरदस्त, दर्शकों को आ सकती हैं नींद

Tags:    

Similar News