सीडीओ की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग के साथ हुई बैठक, मौजूद हुए ये लोग

अधिकारी द्वारा सभी को यह भी निर्देशित किया गया कि गौ-आश्रय स्थलों में कितने पशु स्वस्थ्य एवं अस्वस्थ्य है। स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए अस्वस्थ्य पशुओं का अलग रजिस्टर बना कर उसका अंकन कर लिया जाये।

Update: 2021-02-18 09:36 GMT
सीडीओ की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग के साथ हुई बैठक, मौजूद हुए ये लोग (PC: social media)

कानपुर देहात: जनपद कानपुर देहात मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय द्वारा पशुपालन विभाग से सम्बंधित गौ-आश्रय स्थलों में संरक्षित गौवंश एवं उनके भरण-पोषण एवं रख-रखाव सम्बंधित कार्यों की समीक्षा की गयी। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा बैठक में उपस्थित उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी/पशु चिकित्साधिकारीयों/पशुधन प्रसार अधिकारियों, गौशालों से सम्बंधित खंड विकास अधिकारी एवं सम्बंधित ग्राम सचिव अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे सर्वप्रथम शासन स्तर से जारी किये गए शासनादेशों का सही से अध्ययन करते हुए शासनादेशों के अनुसार अभिलेखीय साक्ष्य भी रखे जाने हेतु कहा गया।

ये भी पढ़ें:उन्नाव: पहले भी बेटियों की सुरक्षा के साथ हो चुका है खिलवाड़, जानें कब क्या हुआ?

साथ ही साथ ग्राम पंचायत अधिकारी उनसे सम्बंधित गौशालाओं का समस्त डाटा रजिस्टर में अंकित कर लें ताकि निरीक्षण के समय अभिलेख प्रस्तुत किये जा सके।

kanpur-dehat (PC: social media)

गौ-आश्रय स्थलों में कितने पशु स्वस्थ्य एवं अस्वस्थ्य है

अधिकारी द्वारा सभी को यह भी निर्देशित किया गया कि गौ-आश्रय स्थलों में कितने पशु स्वस्थ्य एवं अस्वस्थ्य है। स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए अस्वस्थ्य पशुओं का अलग रजिस्टर बना कर उसका अंकन कर लिया जाये। साथ ही सभी ग्राम पंचायतों में गौशालाओं से सम्बंधित रजिस्टर रखे जाये। अधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि जनपद स्तर पर टास्क फ़ोर्स का गठन किया जाये ताकि गौशालों से सम्बंधित सभी नियमों की जानकारी सभी को दी जा सके।

शासनादेश के अनुसार पशुओं की स्वाभाविक मृत्यु एवं यदि मृत्यु बीमारी के कारण हुई है

अधिकारी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि शासनादेश के अनुसार पशुओं की स्वाभाविक मृत्यु एवं यदि मृत्यु बीमारी के कारण हुई है। तो उसका अंकन गौशाला में संरक्षित रजिस्टर में अंकन कर लिया जाये साथ ही पशुओं को सही चारा एवं उनके खाने की व्यवस्था उत्तम तरीके से की जाये। गौशाला में संरक्षित पशुओं की चिकित्सा सेवाएं पूर्ण रूप से चिकित्सा पंजिका में अंकित की जाये साथ ही गौ-आश्रय स्थलों का नियमित रूप से निरीक्षण भी किये जाने के निर्देश प्रदान किये गए।

kanpur-dehat (PC: social media)

ये भी पढ़ें:मेरठ में दर्दनाक हादसा: मिट्टी की ढांग गिरने से युवक की मौत, गुस्साए लोंगो का हंगामा

गौ-शक्ति प्रोजेक्ट में मौजूद हुए ये लोग

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद कानपुर देहात में गौ-शक्ति प्रोजेक्ट के बारे में भी सभी अधिकारियों को जानकारी दी गयी जिसमें गौ-शक्ति प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए अवगत कराया गया कि गौ-शक्ति प्रोजेक्ट में गौशाला एवं अन्य जगहों से प्राप्त गोबर से (गौ संवर्धन से धन अर्जन की सुगम योजना) के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त एवं आत्म निर्भर बनाये जाने के सम्बन्ध में विशेष ध्यान दिए जाने की बात कही गयी। बैठक में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त श्रम रोजगार अधिकारी, एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- मनोज सिंह

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News