मीरजापुर: धान क्रय केंद्र प्रभारी पर भड़के DM, दिए FIR दर्ज कराने के निर्देश
जिलाधिकारी ने सबसे पहले विपणन केंद्र द्वारा संचालित लालगंज प्रथम एवं द्वितीय धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होने धान बेचने वाले किसानों से बातचीत कर उनसे तौल के बारे में जानकारी लिया।;
मीरजापुर: जिला अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सोमवार को लालगंज के तीन धान क्रय केंद्रों एवं एक राइस मिल का निरीक्षण किया। जिसमें किसानों द्वारा शिकायत के बाद रामपुर कामता प्रसाद में स्थित एग्रो धान क्रय केंद्र प्रभारी को फटकारत लगाते हुए चेतावनी दी की शासन द्वारा निर्धारित रेट पर किसानो को भुगतान करें। खामी पाए जाने पर एग्रो धान क्रय केन्द्र को बंद करने का निर्देश दिया।
चार्जशीट जारी करने के निर्देश
जिलाधिकारी ने सबसे पहले विपणन केंद्र द्वारा संचालित लालगंज प्रथम एवं द्वितीय धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होने धान बेचने वाले किसानों से बातचीत कर उनसे तौल के बारे में जानकारी लिया। जिलाधिकारी द्वारा लालग्रज प्रथम पर तौल हुये धान के बोरों पर अपने सामने लगभग 5 से 6 बोरा का तौल कराया तो बोरा में 41 किलो 800 ग्राम , 41 किलो 700 ग्राम, तथा 41 किलो 140 ग्राम यथा 41 किलोग्राम से अधिक तौल का बोरा भरा धान पाने पर कडी नाराजगी व्यक्त करते हुये केन्द्र प्रभारी सुरेन्द्र यादव को चार्टशीट जारी करने का निर्देश अपर जिलाधिकारीर को दिया।
ये भी पढ़ें: कोर्ट ने आप MLA सोमनाथ भारती को भेजा जेल, जमानत पर 13 जनवरी को सुनवाई
उन्होंने कहा कि बोरा धान मानक से लगभग 700 से 900 ग्राम अधिक तौल का किया गया है। केन्द्र प्रभारी के द्वारा रजिस्टर मांगने पर रजिस्टर भी नहीं दिखाया गया। उसके बाद जिलाधिकारी मटियारी गांव में स्थित जय भोले राइस मिल पर पहुंचे और क्रयकेंद्र से आने वाले धानों का मिलान करते हुए जानकारी लिया। इस भी धान से भरे बोरा का तौल कराया गया जहां पर सही बजन पाया गया।
क्रय केंद्र बन्द करने के निर्देश
रामपुर कामता प्रसाद में पहाड़ी पर स्थित एग्रो द्वारा संचालित देव निधि धान क्रय केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान किसानों द्वारा बताया गया कि केन्द्र प्रभारी द्वारा कटौती करते हुए मात्र 16 सौ रुपए कुंतल धान खरीदी करने की शिकायत किया। किसानों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला अधिकारी प्रवीण कुमार ने लक्ष्यकार ने प्रभारी को फटकार लगाते हुए धान क्रय केंद्र को तुरंत बंद करने के निर्देश दिए।
किसान द्वारा लाए गए धान की बोरी की मात्रा को तौल करने के लिए एडीएम यूपी सिंह को निर्देशित किया कि अपने सामने धान की बोरी का तौल कराकर मात्रा का जांच करें ले और वहां के कुछ किसानों से बात करके जानकारी प्राप्त करें। जिस के क्रम में एडीएम यूपी में सिंह ने धान बेचने वाले किसानों से मोबाइल पर बात किया। जिसके बाद धान क्रय केन्द्र पर निरीक्षण के दौरान टोकन का वितरण नहीं किया गया था बिना नम्बर लगागये किसानों से धान की खरीद की जा रही, जिस किसान का नाम आज खरीद में लिख गया था उसके मोबाइल नम्बर पर वार्ता करने बताया गया उसे जानकारी ही नहीं है।
ये भी पढ़ें: UP में बर्ड फ्लू अलर्ट: औरैया में प्रशासन आया एक्टिव मोड पर, दिए सख्त निर्देश
इसलिए केन्द्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर के दिए निर्देश
कुछ किसान 10 से 12 ट्रेक्टर पर धान को लाद कर पहुॅचे थे। उनसे बात करने पर न ही टोकन नम्बर बताया गया न ही खतौनी आदि दिखाया गया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा डिप्टी आरएमओ को भी कडी फटकार लगाते हुये कहा कि नियामानुसार टोकन वितरण कर धान की खरीद की जाये, उन्होंने उप जिलाधिकारी लालगंज से कहा कि लेखपाल के द्वारा टोकन का वितरण जाये। टोकन वितरण व बिना नम्बर लगाये किसानों से धान खरीदने पर केन्द्र प्रभारी मान सिंह पर तत्काल प्रभाव से एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी द्वारा जय भोले राइश मिल पर भी जा कर निरीक्षण किया आज कितनी धान किसा केन्द्र से आयो जानकारी प्राप्त की तथा धान का उठान नियमित कराने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, उप जिलाधिकारी जंग बहादुर यादव, आरएमओ आरपी सिंह, क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट: बृजेन्द्र दुबे