Chhanbey Byelection: छानबे विधानसभा उपचुनाव संपन्न, कम मतदान प्रतिशत से बढ़ी टेंशन

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के छानबे विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव के लिए मतदान कराया गया। सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हुआ शाम 6:00 बजे तक मतदान संपन्न हो गया। आम चुनाव से मतदान प्रतिशत काफी कम रहा।

Update: 2023-05-10 21:32 GMT
Chhanbey Byelection (Pic: Newstrack)

Mirzapur News: छानबे विधानसभा का उपचुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। पिछली आम चुनाव से इस बार मतदान प्रतिशत काफी कम रहा। शाम 7 बजे तक 44.15 प्रतिशत मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम के लिए पोलिंग पार्टी रवाना हुई।

मतदान प्रतिशत कम, बढ़ी सबकी टेंशन

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के छानबे विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव के लिए मतदान कराया गया। सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हुआ शाम 6:00 बजे तक मतदान संपन्न हो गया। आम चुनाव से मतदान प्रतिशत काफी कम रहा। पूरे दिन भर का मतदान प्रतिशत की बात किया जाए तो सुबह 9 बजे 10.14,11 बजे 19.16,एक बजे 27.4, तीन बजे 32.64,05 बजे 39.51 और सात बजे 44.15 प्रतिशत मतदान हुआ। 2022 के आम चुनाव में छानबे विधानसभा में 56.38 प्रतिशत मतदान रहा है। मतदान संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टी स्ट्रांग रूम के लिए रवाना हो गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टी स्ट्रांग रूम में ईवीएम कर रही हैं। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

चुनावी मैदान में 9 प्रत्याशी

छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना 13 मई को कराई जाएगी यहां पर प्रत्याशियों की बात किया जाए तो अपना दल एस से रिंकी कोल और समाजवादी पार्टी से कीर्ती कोल कांग्रेस से अजय कुमार के साथ 6 अन्य प्रत्याशी का आज ईवीएम में कैद हो गई है। यहां पर अपना दल एस और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही है। दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों ने जीत का दावा किया है कहा कि जनता हमारे साथ है।

Tags:    

Similar News