Mirzapur News: बैंक में फ्रीज खातों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पूर्व MLA ने कहा BJP सरकारी संस्थाओं का कर रही दुरुपयोग

Mirzapur News: कांग्रेस के पूर्व विधायक भगवती चौधरी ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग किया है, संस्थाओं के माध्यम से कांग्रेस के साथ साजिश कर रही है।

Report :  Brijendra Dubey
Update: 2024-03-30 08:05 GMT

प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता (Newstrack)

Mirzapur News: यूपी के मिर्जापुर जिले में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि, बीजेपी की शह पर कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज किया गया। जिसके विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी किया। नगर मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया।

फ्रीज बैंक खातों को लेकर किया प्रदर्शन

कांग्रेस के पूर्व विधायक भगवती चौधरी ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग किया है, संस्थाओं के माध्यम से कांग्रेस के साथ साजिश कर रही है। कांग्रेस के खातों को फ्रीज कर दिया गया है। जो पुराने समय के बैलेंस शीट है उसको निकाल कर इनकम टैक्स कांग्रेस के खातों को फ्रीज कर दिया है। कांग्रेस पार्टी से हजारों करोड़ रुपये स्पष्ट रूप से अवैध आयकर वसूली संबंधित 8 साल के आयकर रिटर्न आदेश को फिर से पूरे नियोजित योजना के तहत खोल दिया गया है, जो लोकतंत्र सिद्धांतों पर एक जबरदस्त हमले के अलावा कुछ नहीं है। आने वाले दिनों में कांग्रेस की सरकार बनेगी जो यह संस्थाएं अपने पावर का दुरुपयोग कर रहे हैं उनको भी होश में आना चाहिए। सरकार आने पर उन्हें भी ठीक किया जाएगा। 


एक तरफ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष 80 सीटों पर जीतने का दावा करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ मिर्जापुर जिला कांग्रेस कमेटी का हाल पुराना ही दिख रहा है, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जिले के कार्यक्रमों में अक्सर शामिल नहीं होते, इसके सवाल पर पूर्व विधायक भगवती चौधरी ने कहा कि उनके ऊपर अलग जिम्मेदारी है। कहीं व्यस्त होंगे या हमारे कांग्रेस पार्टी का आंतरिक विषय है। यह सवाल आप उन्हीं से पूछ सकते हैं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष को अक्सर देखा जाता है कि कार्यक्रमों में कम ही नजर आते हैं। कांग्रेस ने पुनः उन्हें जिला अध्यक्ष के रूप में नामित किया है।



Tags:    

Similar News