Mirzapur News: चुनावी ड्यटी में तैनात 7 होमगार्डों समेत 13 की मौत, कई गंभीर

Mirzapur News: मिर्जापुर में अंतिम चरण के लिए होने वाले चुनावी ड्यूटी के लिए निकले 7 होमगार्ड समेत 13 लोगों की मौत हो गई। सभी की हालत बिगड़ने पर मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।

Report :  Brijendra Dubey
Update: 2024-05-31 15:40 GMT

Mirzapur News (Pic:Newstrack)

Mirzapur News: मिर्जापुर में अंतिम चरण के लिए होने वाले चुनावी ड्यूटी के लिए निकले 7 होमगार्ड समेत 13 लोगों की मौत हो गई। सभी की हालत बिगड़ने पर मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। मौके पर पहुंची जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने पीड़ितों का हाल जाना। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही हैं। मरने वालों में जिले के अलावा गोण्डा के, प्रयागराज, बस्ती एवं कौशाम्बी के रहने वाले है। परिजनों को अवगत करा दिया गया है।  

पोस्टमार्टम के लिेए भेजा गया शव

लोकसभा चुनाव के दौरान जिले में 1 जून को मतदान होना हैं। शुक्रवार को चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टिया रवाना हुई। कुछ लोगों की तबीयत तो पालीटेक्निक परिसर में ही खराब हो गई। जबकि कुछ की तबीयत रास्ते में बिगड़ी। जिन्हें मंडलीय अस्पताल लाया गया। उन्हें भर्ती किया गया। इस दौरान कुछ लोग अस्पताल पहुंचने के पहले ही दम तोड़ चुके थे। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि हमारे तीन मतदान कार्मिक जिसमें चकबन्दी अधिकारी उमेश श्रीवास्तव, स्वास्थ्य विभाग के लिपिक शिव पूजन श्रीवास्तव व सफाई कर्मचारी रविप्रकाश की तबीयत खराब होने की वजह से दु:खद मृत्यु हो गयी हैं। इनकी आगे पोस्टमार्टम प्रकिया के साथ ही राहत सम्बन्धी अन्य समस्त आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

इन लोगों की हुई मौत

पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने बताया कि चुनाव सम्पन्न कराने के लिये आज रवानगी हुई। इसी दौरान 6 होमगार्डो की मृत्यु हो गयी। इन मृतक होमगार्ड जवानो में दो जनपद गोण्डा के, एक प्रयागराज, एक बस्ती, एक कौशाम्बी और एक स्थानीय जनपद के रहने वाले हैं। मृतकों में कृष्णपाल अवस्थी, बच्चाराम, सत्यप्रकाश, श्रीराम जियावन यादव, अविनाश पाण्डेय, त्रिभुवन सिंह, रामकरन हैं। इनका पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है। इनके परिवारजनो को सूचना दे दी गयी हैं। मेडिकल कॉलेज के प्रचार डॉक्टर रवि कमल ने बताया कि सात होमगार्ड समेत अब तक 13 लोगों की मौत हुई है। अस्पताल में अभी और जवान भर्ती हैं।

Tags:    

Similar News