Mirzapur News: सामूहिक दुष्कर्म मामले में पूर्व बीजेपी नेता सहित दो गिरफ्तार, ऐसे दिया गया था दरिंदगी को अंजाम

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और गर्भपात के मामले में पुलिस ने दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Update:2023-07-26 17:31 IST

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और गर्भपात के मामले में पुलिस ने दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रधान और पूर्व बीजेपी नेता विजय गुप्ता के साथ अफरीदी खान भी नाबालिक बच्ची के दुष्कर्म में शामिल रहा और पीड़िता के 164 के बयान के बाद पुलिस ने पूर्व बीजेपी नेता विजय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

अभी तक पुलिस बीजेपी नेता को बचा रही थी!

इस मामले को लेकर कांग्रेस और सपा के नेताओ ने प्रदर्शन किया था। बीती 17 जुलाई को मामला दर्ज होने के बाद भी बीजेपी नेता को पुलिस बचा रही थी। बीजेपी नेता खुलेआम घूम रहा था। मामला बढ़ने के बाद बीजेपी ने आरोपी प्रधान और मंडल अध्यक्ष को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस मामले का खुलासा किया था।

ये था दरिंदगी का पूरा मामला

मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक 14 वर्षीय स्कूल की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार में शामिल दो अन्य अभियुक्तों को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारवार्ता कर खुलासा किया कि नाबालिक के साथ दुष्कर्म के बाद उसे गर्भवती बनाने और दवा देकर उसके गर्भ में पल रहे छह महीने के भ्रूण को गर्भपात कर गिरा दिया गया था। जिसमें पीड़िता नाबालिक की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तत्काल एक आरोपी आकाश केसरी की गिरफ्तारी की थी।

गंभीर हालत में पीड़िता का हुआ था इलाज

गौरतलब है कि पीड़िता नाबालिक ने बीजेपी के पिछड़े प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता और आकाश केसरी पर लगातार उसका शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। जिसमें पुलिस ने बीजेपी नेता और ग्राम प्रधान विजय गुप्ता को गिरफ्तार नहीं की थी। पीड़िता नाबालिक के साथ लगातार सामूहिक दुष्कर्म किया जाता रहा था और जब उसका गर्भ ठहर गया तो गर्भपात के लिए दोषियों ने दवा खिलाई, जिसके बाद पीड़िता की हालत बिगड़ी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां छह महीने का भ्रूण गर्भपात में निकला था। अस्पताल पहुंचने पर परिजनों को भी इसकी जानकारी हो पाई थी।
पीड़िता की मां ने की आरोपितों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग
पीड़िता की मां ने भी बीजेपी नेता के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए जिस रेस्टोरेंट में पीड़िता के साथ शारीरिक शोषण होता था। उसे गिराए जाने की गुहार मुख्यमंत्री से लगाई थी। इस चर्चित मामले में सत्ता पक्ष के नेता की भूमिका होने के बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। कुछ दिन पहले ही भाजपा ने कार्रवाई करते हुए उसे पार्टी से निलंबित कर दिया था। सपा और कांग्रेस पार्टी भी इस मामले को लेकर बीजेपी पर लगातार हमला कर रही थी। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि, सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शामिल सभी तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी के खिलाफ कानून की सख्त धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News