फतेहपुर में महिला अफसर से बदसलूकी, व्यापारी नेता की पुलिस को तलाश

Update: 2016-06-17 20:55 GMT

फतेहपुरः यहां नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी से गाली-गलौच और दुर्व्यवहार करने का आरोप व्यापारी नेता पर लगा है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

क्या है मामला?

-अधिशासी अधिकारी रश्मि भारती ने व्यापारी नेता रवि दुबे पर आरोप लगाया है।

-व्यापार मंडल स्वतंत्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष रवि दुबे रश्मि से मिलने उनके सरकारी आवास गए थे।

-रश्मि ने रवि से मुलाकात से मना कर दिया था।

-रवि ने बाद में फोन कर अभद्रता और गाली-गलौच की।

-महिला अफसर ने कॉल रेकॉर्ड कर पुलिस को दी है।

रवि पर क्या लगे हैं आरोप?

-महिला अफसर से बदसलूकी करने का व्यापारी नेता पर आरोप लगा है।

-एससी/एसटी एक्ट के तहत भी रवि दुबे पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

-पुलिस अब व्यापारी नेता को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

महिला अफसर से गाली-गलौच के मामले का वीडियो...

Full View

Tags:    

Similar News