‘यादव’ सरनेम हटा मौलाना से इत्र का ताबीज बनवा लें अखिलेश...सपा अध्यक्ष के बयान पर भड़के BJP MLC

UP News: एमएलसी सुभाष यदुवंश ने राजधानी लखनऊ में जगह-जगह पोस्टर लगाये हैं और उनसे मांफी मांगने का कहा है।;

Update:2025-03-31 17:52 IST
akhilesh yadav

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गौशाला और इत्र को लेकर दिये गये विवादित बयान के बार सियासी घमासान मचा हुआ है। सपा अध्यक्ष के बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और एमएलसी सुभाष यदुवंश ने राजधानी लखनऊ में जगह-जगह पोस्टर लगाये हैं और उनसे मांफी मांगने का कहा है।

उन्होंने सपा सुप्रीमो पर गोपालक और सनातन धर्म के अपमान का आरोप लगाया है। साथ हीं भाजपा एमएलसी ने कहा कि अखिलेश यादव ने इस बयान से हिंदू परंपराओं और संस्कृति का अनादर किया है। अखिलेश यादव के गौशाला-गोबर से दुर्गंध और इत्र से खुशबू को लेकर दिये गये बयान पर हमला बोलते हुए सुभाष यदुवंश ने कहा कि यदि उन्हें इन चीजों से समस्या है तो वह अपने नाम से ‘यादव’ सरनेम हटा लें और किसी मौलाना से इत्र का ताबीज बनवा लें। इसके साथ ही उन्होंने सपा अध्यक्ष को अपना नाम भी बदलकर बाबर या फिर औरंगजेब रखने की सलाह दे डाली।

अखिलेश यादव ने किया भगवान कृष्ण का अपमान

सपा अध्यक्ष पर वार करते हुए भाजपा एमएलसी ने कहा कि उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और सनातन परंपरा का अपमान किया है। एक यादव आखिर कैसे यह बात कह सकता है कि उसे गौशाला और गोबर से बदबू आती है। जबकि वह पारंपरिक रूप से ही चरवाहा है। सपा अध्यक्ष का यह बयान न केवल यादव समाज का बल्कि अन्य समुदाय के लोगों का भी अपमान है जोकि गोपालन करते हैं। उन्हें अपने इस निंदनीय बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा एमएलसी सुभाष यदुवंश ने सपा मुखिया पर हिंदू त्योहारों की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हिंदू नववर्ष और नवरात्रि की शुरूआत हो चुकी है लेकिन इन त्योहारों की शुभकामनाएं देने की जगह अखिलेश यादव इफ्तार और ईद मनाने में व्यस्त हैं। सपा अध्यक्ष के बयान पर भड़के भाजपा एमएलसी ने कहा कि यदि कोई भी सनातन धर्म के खिलाफ राजनीति करना चाह रहा है तो उसे कोई और जगह ढूंढ लेना चाहिए। क्योंकि भारत में सनातन धर्म का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Tags:    

Similar News