Congress Protest: पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कई जगह प्रदर्शन, पीएम-सीएम से इस्तीफे की मांग

Congress Protest: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक साथ इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-06-11 08:02 GMT

कांग्रेस प्रदर्शन(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Congress Protest: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक साथ इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महामारी को नजरअंदाज करते हुए जम कर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गई।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस के सामने इकट्ठा हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर हल्ला बोला। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया। कार्यकर्ताओं के सामने पुलिस मूर्ख दर्शक बनी रही। महामारी कोरोना के खतरे के बीच लोगों को गाइडलाइंस का पालन करने को बोला जा रहा, वहीं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता प्रोटेस्ट, सामाजिक दूरी का उल्लंघन कर रहे हैं। बता दें, ये प्रदर्शन नागफनी थाना इलाके के तहसील स्कूल पर किया गया।

बिजनौर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मांगा सीएम और पीएम का इस्तीफा

मुरादाबाद के साथ ही बिजनौर में भी पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय दफ्तर से पैदल मार्च निकालकर पेट्रोल पंप पहुंचकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन के दौरान कहा कि लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं।


उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा अलग-अलग टैक्सेस लगाकर आम जनता को लूटा जा रहा है। वही लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों से किसानों को अब खेती करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर डीजल के दामों के बढ़ने के कारण माल भाड़े में भी काफी बढ़ोतरी हो गई है। जिसके कारण आम जनता को ज्यादा रुपए देकर दुकानों से सामान खरीदना पड़ रहा है।

कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मुनेश त्यागी की अध्यक्षता में आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बिजनौर के 119 पौड़ी दिल्ली राजमार्ग पर पहुंच कर पेट्रोल पंप पर तेल के बढ़ते दामों को लेकर प्रदर्शन किया।इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के नेताओं सहित कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप के सामने बैठ कर प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेता का साफ तौर से कहना है कि केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल के दामों में अलग-अलग टैक्सों को लगाकर वृद्धि की जा रही है।इस वृद्धि से जहां आम जनता त्रस्त हो चुकी है। तो वहीं किसानों को खेती करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी ने इस प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के मुखिया उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया सहित पेट्रोलियम मंत्री का इस्तीफा तक देने की बात मीडिया के सामने कह डाली।

कांग्रेस नेता का कहना है कि इस सरकार में लगातार भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ती जा रही है। इस भ्रष्टाचार से जहां आम जनता पिस रही है।तो वहीं महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। इस महंगाई के दौरान गरीब व्यक्ति दो टाइम की रोटी तक नहीं खा पा रहा है।


Tags:    

Similar News